RINKU SINGH

घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए खिलाड़ी रिलीज किया जा चुके हैं। अब सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के ऊपर नजर बनाए हुए हैं। आईपीएल 2023 के लिए अगले ही महीने नीलामी होने वाली है। खिलाड़ी इससे पहले खुद को साबित करना चाहते हैं। ताकि फ्रेंचाइजी उनमें इन्ट्रेस्ट ले सकें। उत्तर प्रदेश के एक नामचीन खिलाड़ी ने इस बीच अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस खिलाड़ी ने किया अच्छा प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के एक बल्लेबाज ने बेहद शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वो यूपी का खिलाड़ी आईपीएल में अच्छी परियां खेल चुके रिंकू सिंह है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) का हिस्सा थे। इस समय रिंकू सिंह घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी रिंकू सिंह ने पिछले छह मैच में 5 अर्धशतक लगाय हैं। शनिवार को खेले गए मैच में अपनी विरोधी चंडीगढ़ टीम के खिलाफ रिंकू सिंह ने 40 गेंदों पर 73 रनों की आतिशी पारी खेली है। जिसमे खिलाड़ी ने छह चौके और शानदार छह छक्के लगाए हैं।

इस दौरान रिंकू सिंह का बैटिंग एवरेज 182 से ज्यादा का था। रिंकू सिंह ने 48 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। इस मैच में 309 रन के बाद भी उत्तर प्रदेश की टीम हार मिली। चंडीगढ़ टीम ने मैच आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।

Also Read :IND vs NZ, 3rd T20: तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल? इन 2 खिलाड़ियों को कप्तान हार्दिक देंगे मौका

रिंकू सिंह का प्रदर्शन

घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाए थे। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 20 रन, त्रिपुरा के खिलाफ 82 रन की पारी खेली है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 79 रन की पारी खेली थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले रिंकू कुमार का बल्ला रन बना रहा है। आईपीएल 2022 के सीजन में सात मैच खेल कर 34.80 की औसत के साथ 174 रन बनाए थे।

Also Read : T20 कप्तानी छोड़ दें बाबर और अपने बल्लेबाजी पर ध्यान दें, Shahid Afridi के इस बयान ने मचाया पाकिस्तान में बवाल