टिम डेविड का खुलासा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए सुबह आया था इस शख्स का मैसेज
टिम डेविड का खुलासा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए सुबह आया था इस शख्स का मैसेज

Last Updated on 2022-05-22 by Trend Bihar

कल आईपीएल सीजन 15 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) और दिल्ली कैपिटल के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम ने दिल्ली कैपिटल को 5 विकेटों से हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया, मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS0 आईपीएल (IPL 2022) से बाहर हो गई तो वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) ने प्लेऑफ के अंतिम 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अंत तक लड़ती रही मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव

मुंबई इंडियंस ने कल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पायरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। मगर अंत में ऋषभ पंत और रोवमैन पॉवेल के विस्फोटक पारियों के मदद से अपने निर्धारित 20 ओवर में 160 रनो के स्कोर तक पहुंच गए।

लक्ष्य का पीछा करने आईं मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके कप्तान केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस ने अच्छी साझेदारी की और अंत में टिम डेविड के तूफानी पारी के मदद से मुंबई ने मैच अपने नाम कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जी जान से खेली मुंबई इंडियंस

RCB support mumbai indians

आरसीबी का प्लेऑफ का चाबी मुंबई इंडियंस के पास था। अगर कल मुंबई इंडियंस हार जाती तो दिल्ली कैपिटल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती और आरसीबी बाहर हो जाती। इसी कारण सारे आरसीबी फैंस मुंबई को सपोर्ट कर रहे थे, मुंबई इंडियंस ने भी कल के मैच को उसी जोश से खेला जैसे उनके लिए ये करो या मरो का मैच हो, मुंबई इंडियंस ने एक छण भी ऐसा नहीं लगने दिया कि वो आईपीएल 2022 से बाहर हो चुके हैं और उनके लिए ये मैच बस औपचारिकता बस ही है।

मैच से पहले टिम डेविड को आया था फाफ का मैसेज

TIM DAVID

दूसरी पारी में 11 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के के मदद से 34 रन बनाकर टिम डेविड कल के मैच के गेम चेंजर साबित हुए। मैच के बाद उन्होंने कहा ,

“फाफ डु प्लेसिस ने सुबह मुझे मैसेज किया। उसमें वो, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के किट में थे।”

ALSO READ: IPL 2022 Point Table: आईपीएल प्लेऑफ की 4 टीमें हुईं फाइनल, जानिए अब कब किस टीम से कहां होगा मुकाबला

आईपीएल प्लेऑफ की चारो टीमें हुईं फाइनल

IPL 2022 PLAYOFF
IPL 2022 PLAYOFF

आपको बता दे इस मैच के बाद प्लेऑफ के लिए टॉप 4 टीमें फिक्स हो गई हैं । आपको बता दे क्वालीफायर 1 गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 मई को कोलकाता में खेला जाएगा वहीं एलिमिनेटर लखनऊ सुपर जिएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच 25 मई को कोलकाता में खेला जाएगा।

ALSO READ: केन विलियमसन की जगह ये खिलाड़ी होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान, पंजाब के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका