Mumbai Indians

विजय हजारे ट्रॉफी में शनिवार को हैदराबाद और मणिपुर के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत को अपने नाम किया। इस दौरान तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेलकर 77 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन बनाए। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले तिलक वर्मा ने 14 चौके और 7 छक्के भी लगाए।

विजय हजारे में तिलक का दूसरा शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा ने 163.63 के स्ट्राइक रेट के दौरान 77 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन बनाए। तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई है। बल्कि टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में तिलक ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 332 रन बनाए हैं, वह इस टूर्नामेंट को खेलते हुए 2 बार शतक भी लगा चुके हैं।

Read More : विजय हजारे ट्रॉफी: हिमांचल प्रदेश के लिए इतिहास रचने वाले 24 साल के इस युवा खिलाड़ी पर, IPL में होगी पैसों की बरसात

मुंबई इंडियंस ने किया है रिटेन

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा ने आईपीएल 2015 के दौरान शानदार पारी खेली थी। इस सीजन में उन्होंने 36.09 के औसत के साथ 14 मुकाबलों में 397 रन बनाए, जिसमें इस खिलाड़ी के नाम पर 2 अर्धशतक भी शामिल है।

हालांकि मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए आईपीएल 2023 में अपनी रिटर्न लिस्ट में रखा है। इसी के साथ बता दे मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी को उनके बेस प्राइज से ज्यादा रकम 1.7 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया था।

Read More : IPL 2023 से पहले महेंद्र सिंह धोनी से हुई बड़ी गलती, जिसे किया था टीम से बाहर उसने तिहरा शतक जड़ माही पर निकाला गुस्सा