sarfraz ahmed ubasi

वैसे तो क्रिकेट को चुस्ती और फुर्ती का गेम कहा जाता है, लेकिन कई बार कुछ खिलाड़ी मैदान पर खेल के दौरान आलस भी दिखाते हैं। यह आलस सिर्फ घरेलू क्रिकेटर या फिर नए क्रिकेटर ही नहीं दिखाते हैं, बल्कि कई बार दिग्गज क्रिकेटर भी मैच के दौरान आलस खाते नजर आते हैं। आज हम आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ऐसे ही तीन आलसी क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले हैं। जो सबसे ज्यादा आलस खाते हैं।

1.सरफराज अहमद

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद इस सूची में सबसे पहले पायदान पर आते हैं। सरफराज अहमद को कई बार मैदान पर मैच के दौरान आलस खाते हुए देखा गया है। सबसे बड़ा उदाहरण हमें साल 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में देखने को मिला था।

जहां भारत की पारी के दौरान सरफराज अहमद विकेट कीपिंग कर रहे थे, उस दौरान वहां उवासी ले रहे थे। उनकी उवासी लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद उन्हें आलसी क्रिकेटर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे पुरस्कार देने की भी मांग उठने लगी थी।

2.रोहित शर्मा

सूची में अगला नाम आता है, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा की गिनती भी आलसी क्रिकेटरों में की जाती है। वह अक्सर कई बार मैदान पर आलस खाते हुए नजर आते हैं।

वह कई बार अपने आलस के कारण सिंगल डबल भी नहीं लेते और बल्कि बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगाना अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा कई बार उन्हें अभ्यास के दौरान मैदान पर ही सोते हुए भी देखा गया है।

ALSO READ: BAN vs IND, STATS: मैच में बने 13 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स, कप्तान रोहित शर्मा ने हारे हुए मैच में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

3.क्रिस गेल

पूरी दुनिया में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धौंस जमाने वाले क्रिस गेल अक्सर मैदान पर सुस्त नजर आता है। वह कई बार मैदान पर सिंगल डबल रन लेने से बचते हुए नजर आते हैं। इसके वजह वहां बड़े बड़े शॉट खेलना अधिक पसंद करते हैं। यहीं कारण है कि उन्हें आलसी क्रिकेटर भी कहा जाता है।

ALSO READ: आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे या नहीं, मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने किया साफ!