इन 3 खिलाड़ियों को लेनी होगी जिम्मेदारी नहीं तो टी20 विश्व कप 2022 में भी भारत को करना होगा शर्मनाक हार का सामना
इन 3 खिलाड़ियों को लेनी होगी जिम्मेदारी नहीं तो टी20 विश्व कप 2022 में भी भारत को करना होगा शर्मनाक हार का सामना

T20 World Cup : भारतीय टीम विश्व की सबसे मजबूत टीम में से एक है। दिग्गजों का मानना है कि टीम इंडिया किसी भी टूर्नामेंट के लिए खिताब की सबसे प्रबल दावेदार में से एक होती है। लेकिन हाल में एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का हस्र काफी बुरा रहा।

पाकिस्तान और श्रीलंका से हार के बाद टीम फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी, इससे पहले भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप 2021 में भी यही हुआ था, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, लेकिन अब विश्व कप 2022 का मुकाबला होना है। जिसके लिए अब टीम इंडिया के तीन सीनियर खिलाड़ियों को जीत की जिम्मेदारी लेनी होगी। भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप की जीत में टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों को मुख्य भूमिका निभानी होगी।

1- रोहित शर्मा ( Rohit Sharma)

सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा की भूमिका टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज और कप्तान दोनों ही रूप में काफी जिम्मेदारी उठायेंगे। हालांकि राहुल द्रविड़ उनके साथ मैदान के बाहर तक मौजूद होंगे। लेकिन मैदान पर कप्तान रोहित को ही टीम को जीत की राह पर बनाए रखना होगा।

रोहित शर्मा की टीम की अच्छी शुरुआत टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा सकती है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि रोहित शर्मा कुछ ही गेंद में विश्व के किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं अब कप्तानी और सलामी बल्लेबाजी दोनों में रोहित शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

2- विराट कोहली ( Virat Kohli)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, एशिया कप में फॉर्म में वापसी करते नजर आ चुके हैं। विराट कोहली ने टीम के लिए एक मार्गदर्शक और दिग्गज उदाहरण है। उनकी मौजूदगी विरोधी टीम के लिए काफी खलल डाल सकती है, तो वहीं विराट कोहली के समाने विश्व के कोई भी गेंदबाज खिलाड़ी के शॉट रोकने में नाकाम होगा। साथ ही शतक और दो अर्धशतक की गूंज से विराट कोहली टी20 विश्व कप 2022 में वापसी करेंगे।

Also Read : IND vs SA : कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का कटा टीम इंडिया से पत्ता, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान और कोच

3- जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah)

भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। एशिया कप 2022 में उनकी कमी से डेथ ओवर्स में टीम ने दो मैच गंवाए और भारत को एशिया को 2022 से ही बाहर होना पड़ा।

जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी अर्शदीप सिंह के साथ काफी अच्छी साझेदारी की उम्मीद है। बुमराह के साथ हर्षल पटेल भी टी20 विश्व कप 2022 में मौजूद होंगे। जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर्स के लिए काफी अच्छे गेंदबाज हैं।

Also Read : Team India: ‘वो हर्षल पटेल से हर मामले में बेहतर है उसे क्यों नहीं चुना गया’, पूर्व चयनकर्ता ने चेतना शर्मा को लगाई फटकार