sikandar raza

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) में सेमीफाइनल की चार टीम तय हो चुकी हैं। दिग्गज और मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड बाहर हो चुकी हैं। इस विश्व कप में कई टीम और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर छाप छोड़ी है, जिसके बाद विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इन तीन खिलाड़ियों के लिए टीमें अपनी टीम के रास्ते खोल सकती हैं। ये तीन खिलाड़ी अगले साल आईपीएल 2023 में खेलते नजर आ सकते हैं।

1-सिंकदर रजा (Sikandar Raza)

पाकिस्तानी मूल के जिम्बाब्वे टीम एक खिलाड़ी सिंकदर रज़ा ( Sikandar Raza) इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खिलाड़ी ने अपने बल्ले ही नहीं गेंद के दम पर भी सुखियाँ अपने नाम की।

सिंकदर रजा ने इस विश्व कप 2022 में 219 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में 1 विकेट झटका भी अपने नाम किया। अब आईपीएल 2023 में फ्रेंचाइजी अपनी टीम में जगह दे सकते हैं। कई टीम इन पर दांव खेल सकते हैं।

2- जोशुआ लिटिल ( Joshua Little)

आयरलैंड क्रिकेट टीम इन23 वर्षीय युवा खिलाड़ी तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल (Joshua Little) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक अपने नाम की है।

जोशुआ लिटिल (Joshua Little) का टी20 वर्ल्ड कप गेंदबाज के तौर पर प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। जोशुआ लिटिल ने कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसके बाद साफ है कि आईपीएल में कई टीम इस खास खिलाड़ी पर ध्यान दे सकती हैं।

Also Read : रिकी पोंटिंग ने कर दी भविष्यवाणी, आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी होगा ऑस्ट्रेलिया का नया टी20 कप्तान

3- राइली रूसो (Rilee Rossouw)

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में करीब 6 साल बाद वापसी करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो ( Rilee Rossouw) ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली है।

राइली रूसो (Rilee Rossouw) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तौर पर वापसी के बाद से ही शानदार लय बना रखी है, जिसके बाद खिलाड़ी को अगले साल आईपीएल 2023 में टीम में जगह मिल सकती है। इस आईपीएल 2023 में फ्रेंचाइजी टीम में उलट फेर कर सकती हैं।

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल

Published on November 8, 2022 1:50 pm