विराट कोहली

प्लेयर्स अपडेट : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के आने से टेस्ट में दो खिलाड़ियों की जगह छिन गई है। जिसमे एक खिलाड़ी विराट कोहली का खास दोस्त माना जाता था। जानिए कैसे ‘द हिटमैन शर्मा ‘ की बल्लेबाजी ने रोका दो बल्लेबाजों का रास्ता और कितना अद्भुत है ये खिलाड़ी…

रोहित की टेस्ट टीम में एंट्री धवन और मुरली विजय की छुट्टी

Murali Vijay And Virat kohli
Murali Vijay And Virat kohli

रोहित शर्मा ने जब टेस्ट टीम में अपनी जगह को पक्का किया तब टेस्ट टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे, जोकि का हिस्सा नियमित तौर पर थे। लेकिन रोहित के टीम में आने के बाद उनका पत्ता हमेशा के लिए कट गया। उन्ही में एक नाम आता है मुरली विजय का।

मुरली विजय एक समय में भारतीय टेस्ट टीमें के नियमित खिलाड़ी थे। लेकिन जब रोहित शर्मा ने टीम में बल्लेबाजी शुरू की तब उनकी जगह छिन गई। मुरली विजय में अपना अंतिम टेस्ट 2018 में खेला था। उसके बाद से उनको टीम में स्थान नही मिल पाया है।

शिखर धवन

इसी क्रम में दूसरे बल्लेबाज है शिखर धवन, धवन भारतीय क्रिकेट के टेस्ट के अलावा वन डे और टी20 मैचों में नजर आ जाते हैं लेकिन टेस्ट टीम से उनका नाता टूटा हुआ है। हालांकि वर्तमान समय में वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट टीम से बाहर चल रहे हैं।

मुरली विजय का क्रिकेट करियर लगभग हो चुका है खत्म

मुरली विजय

37 साल के मुरली विजय का करियर लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने भारत के लिए 61 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 38 की एवरेज से 3882 रन बनाए हैं।  उन्होंने 12 शतक और 15 अर्धशतक भी जड़े हैं। मुरली विजय को टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी के किए ही जाना जाता है। वनडे इंटरनेशनल में वो मात्र 17 मैचों में भारत का हिस्सा रहे हैं। जिसमे उन्होंने 21 की औसत से 339 रन बनाए है। इसमें उन्होंने मात्र एक अर्धशतक लगाया है।

ALSO READ: आर अश्विन की वापसी ने खत्म कर दिया इस खिलाड़ी का करियर, अब कभी नहीं कर पायेगा टीम इंडिया में वापसी!

 “द हिटमैन” यू ही नही कहा जाता है

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा वर्तमान समय में विश्व के सबसे अच्छे सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बेहतरीन कप्तान माना जाता है, लेकिन माही से ज्यादा बार आईपीएल का खिताब रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीता है। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में विरोधी टीम को 3-0 से हराया था। टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे के बाद अब रोहित को उपकप्तान बनाने की बात की जा रही है।

ALSO READ: IPL 2022: ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं RCB में एबी डिविलियर्स की जगह, नंबर 1 ने बल्ले से मचा रखा है गदर