IPL में इन 7 टीमों की बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा साथ, ट्रॉफी को तरसे कुछ ने नाम बदला कुछ ने छोड़ दिया IPL खेलना

क्रिकेट के साथ ग्लैमर, पैसा भी आईपीएल के साथ जुड़ गया। जब 2008 में IPL  का पहला संस्करण खेला गया था, तब मुख्य 8 टीमें ही इसका हिस्सा हुआ करती थी। पिछले 15 वर्षों में आईपीएल बड़ा होता चला गया। आईपीएल में अब तक 4 टीमें बर्खास्त की जा चुकी हैं। तो वर्तमान में 10 टीम आईपीएल खेल रही हैं। इनमें से कोच्चि टस्कर्स केरल मात्र एक ही सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा रही है।

IPL  2022 में भी दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार हिस्सा ली। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों ने अपने पहले ही सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। वर्तमान समय में गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसे आईपीएल का दावेदार भी माना जा रहा है।

कोच्चि टस्कर्स केरल

cochhi turkers

कोच्चि टस्कर्स केरल टीम 2011 में सिर्फ एक बार IPL  का हिस्सा रह पाई थी। इसके बाद टीम मालिकों के आपसी विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद तय समय सीमा के भीतर सिक्योरिटी मनी ना देने की वजह से उनकी टीम को बर्खास्त कर दिया गया।

पुणे वॉरियर्स इंडिया

IPL
पुणे वॉरियर्स इंडिया 2010 से लेकर 2013 तक आईपीएल का हिस्सा रही। इस बीच युवराज सिंह, स्टीव स्मिथ, रॉबिन उथप्पा, जेसी राइडर, ल्यूक राइट, माइकल क्लार्क, भुवनेश्वर कुमार और आशीष नेहरा जैसे कई बड़े खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा रहे। यह टीम भारतीय टीम के खिलाडियों से सजी थी। स्टार खिलाड़ियों से सजी यह टीम आईपीएल का खिताब जीतने में नाकामयाब रही।

गुजरात लायंस

अहमदाबाद टीम
गुजरात लायंस 2016 से लेकर 2017 तक आईपीएल का हिस्सा रहे। मिस्टर IPL  के नाम से मशहूर सुरेश रैना इस टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। अपने पहले सीजन में अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के बावजूद वे खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सके। 2017 के सीजन में या टीम प्लेऑफ से भी बाहर हो गई थी।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स भी 2016 और 2017 में IPL  का हिस्सा रही। एमएस धोनी की कप्तानी में उनका पहला सीजन काफी खराब रहा। 2017 में स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया और उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 1 रन से हार का सामना करना पड़ा और उन का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल की बेवकूफी पंजाब किंग्स को पड़ी भारी, इस एक छोटी सी गलती की वजह से टूटा प्लेऑफ का सपना, जानिए कहां हुई चूक

पंजाब किंग्स 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। इस टीम को 2020 तक किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था। यह टीम आईपीएल 2014 में फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। उस मैच में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे अब तक कभी प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सके हैं। इस टीम को संतुलन बहुत अच्छा माना जाता रहा है।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल 2022 की शुरुआत से ही सटीक भविष्यवाणी करने वाले इस भारतीय दिग्गज ने की भविष्य, फाइनल में ये टीम बनेगी आईपीएल विजेता!

दिल्ली कैपिटल्स

रिकी पोंटिंग चलेंगे बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस को मात देने के लिए मुंबई के ही इस खिलाड़ी को देंगे मौका, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स भी उन शुरुआती टीमों में से एक है, जो 2008 में आईपीएल का हिस्सा बनी थी। 2018 तक यह टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाती थी। IPL  2020 में इस टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह से उनके खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB
इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही इकलौती ऐसी टीम है, जिसने 3 बार फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन कभी चैंपियन नहीं बन सकी। 2009 में अनिल कुंबले की कप्तानी में, 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में और 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम को फाइनल में पहुंची। दोनों ही बार उन्हें हार झेलनी पड़ी। बैंगलोर को हर सीजन खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जाता है।

ALSO READ –IPL 2022, RCB vs RR: जॉस बटलर ने इस शख्स को समर्पित किया अपना चौथा शतक, कहा पिछले 1 हफ्ते में उसने खराब फॉर्म से उबरने में बहुत मदद की

Published on May 29, 2022 2:24 pm