IPL AUCTION SPECIAL : इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वें संस्करण के ऑक्शन के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। जिसके लिए सभी फ्रैंचाइजी पूरी तरह से त़ैयारियों में लगीं हैं। इस ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रेजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 लाख से लेकर दो करोड़ है। 49 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने दो करोड़ के बेस प्राइज के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। लेकिन हम यहां ऐसे पॉच खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहें है। जिन्होंने 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि वो पहली बार आईपीएल का हिस्सा हैं।
1- साकिब महमूद
24 साल के इंग्लैंड के खिलाड़ी साकिब महमूद अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंग्लैड़ के लिए सात वन डे और 11 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसके बाद आईपीएल के लिए इस गेंदबाज साकिब महमूद ने अपने लिए 2 करोड़ का प्राइज रखा है।
2- एश्टन एगर
28 साल के एश्टन एगर आस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट के तीनों फार्मेट में क्रिकेटे खेलते हैं। इसी के साथ ही वो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। जिसके प्रदर्शन एश्टन एगर ने बीबीएल में किया था। एश्टन एगर ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 15 वन डे और 40 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।
3- क्रेग ओवरटन
27 साल के इंग्लैंड़ के इस खिलाड़ी गेंदबाज ने अपने आप को 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ आईपीएल में उतारा है। हालांकि इस खिलाड़ी ने अभी तक कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है। क्रेग ओवरटन ने 6 टेस्ट और 4 वन डे मुकाबले खेले हैं।
4- ओडियन स्मिथ
25 साल के ओडिसन स्मिथ वेस्टइंडीज टीम के हरफनमौला खिलाड़ी है। वो लम्बे शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। साथ ही मीडियम गति के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ओडियन स्मिथ ने 3 वन डे और 7 टी 20 मुकाबले खेले हैं।
5- जेम्स विंस
30 साल के इंग्लैंड़ के दाएं हाथ के बल्लेबाज जेम्स विंस पहली बार आईपीएल के लिए प्रस्तुत हुए हैं। जेल्स विंस ने इंग्लैड के लिए 15 टी20 मैच खेले हैं।