रोहित शर्मा ने जिसे मुंबई इंडियंस की तरफ से 1 मैच खेलने को तरसाया, वही 200 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी कर दिलाया जीत
रोहित शर्मा ने जिसे मुंबई इंडियंस की तरफ से 1 मैच खेलने को तरसाया, वही 200 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी कर दिलाया जीत

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 का सीजन लीग के सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के लिए बेहद खराब गया है। मुंबई इंडियंस लीग से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बनी है। जिसके बाद अब आगे के लीग मैच में भले ही मुंबई इंडियंस जीत दर्ज कर ले लेकिन सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर ही चुकी हैं मुंबई इंडियंस अब आगे के मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहेगी।

ताकि अगले साल मुंबई इंडियंस चैम्पियन की तरह से ही अपनी वापसी कर सके। इस सीजन की परफॉमेंस देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि अगले साल के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी इन तीन नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा करने वाली है। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी…

कायरन पोलार्ड ( Kieron Pollard)

कीरोन पोलार्ड

34 साल के अनुभवी विस्फोटक खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ( Kieron Pollard) 2010 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। जिसके बाद फैंस में टीम को अंतिम ओवर्स में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए इस विस्फोटक शॉट के धनी खिलाड़ी के ऊपर निर्भर होते देखा है। कायरन पोलार्ड ( Kieron Pollard) ने इस लंबे समाय से कई शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है।

लेकिन इस साल उनका बल्ला अपने परिचित अंदाज में नजर नहीं आया। मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ की कीमत के साथ उन्हें रिटेन किया था। इस सीजन पोलार्ड ने 8 मैच खेले है। जिसमें 127.78 के स्ट्राइक रेट की मदद से 115 रन बनाये है। वहीं इस सीजन में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी में 8.67 के इकॉनमी रेट केवल 3 विकेट लिए हैं। लेकिन हाल में IPL लीग के बीच कायरन पोलार्ड ( Kieron Pollard) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साथ ही उन्होंने ये उनका आखिरी IPL सीजन होगा, इस बात के संकेत भी दिए हैं।

बेसिल थंपी ( Basil Thampi)

बेसिल थम्पी

28 साल के युवा खिलाड़ी बेसिल थंपी ( Basil Thampi) के मुंबई इंडियंस टीम ने 30 लाख के बेस प्राइज के साथ अपने साथ जोड़ा है। लेकिन उन्होंने 8 में से 5 मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाज ने 5 मैच में 9.50 की इकॉनमी रेट के साथ मात्र 5 विकेट लिए है। बेसिल थंपी ( Basil Thampi) इंडियन प्रीमियर लीग IPL में गुजरात लायंस, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।

उन्होंने IPL में कुल 25 मैच खेले है जिसमें 9.74 के इकॉनमी रेट से 22 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले साल शायद वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ना बने।

मुरुगन अश्विन ( Murugan Ashwin)

मुरुगन अश्विन
मुरुगन अश्विन

31 साल के भारतीय गेंदबाज मुरुगन अश्विन ( Murugan Ashwin) को एक मुख्य स्पिन गेंदबाज की भूमिका के साथ 1.60 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा है। हालांकि वो उम्मीद पूरे करते नजर नहीं आए हैं। मुरुगन अश्विन ( Murugan Ashwin) में अपने 6 मैच में 7.81 की इकोनिनी से 6 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाज मुरुगन अश्विन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स में भी खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के अपने कुल 40 मैच में 7.86 के इकॉनमी रेट के साथ 32 विकेट अपने खाते में जोड़े हैं।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी नहीं ‘रैना भईया…मेरी जिंदगी के भगवान है, मेरी ज़िन्दगी बदल दिया’ करोड़ो में बिकने के बाद बोला 21 साल का खिलाड़ी

Published on April 26, 2022 5:36 pm