पृथ्वी शॉ शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को टीम का भविष्य माना जाता है। जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team) में लगातार मौके भी दिए जाते है। शुभमन गिल ( Shubhman Gill) भारतीय टेस्ट टीम का लगातार हिस्सा हैं, जबकि पृथ्वी शॉ टीम में खेलते नजर आते रहते हैं।

दोनों ही खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज है। जिसके बाद अब इन खिलाड़ियों के अलावा भारतीय जर्सी पहनकर देश को प्रतिनिधित्व करने का मौका कुछ खिलाड़ियों को कम मिलने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से इन खिलाड़ियों करियर को दोनों खिलाड़ियों के कारण संकट हो सकता है। क्रिकेट को लेकर भारत में कॉम्प्टिटेशन काफी है, ऐसे में एक स्थान के लिए कई खिलाड़ी मौजूद है।

यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal)

यशश्वी जायसवाल जोश बटलर

अंडर 19 विश्व कप में यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal) ने जिस तरह से बल्लेबाजी करके दिखाई है। उससे मालूम होता है कि उनमें कितना हुनर है। यशस्वी जैसवाल ने 6 मैचों 133.3 की औसत के साथ 400 रन बनाए थे। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 82.47 का था साथ ही उन्होंने कुल 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया था। विजय हजारे ट्रॉफी में वो डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं।

रियान पराग ( Riyan Parag)

रियान पराग

रियान पराग एक युवा खिलाड़ी के तौर पर काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है। हाल ही में उनकी बल्लेबाजी के बेहतरीन शॉट दिखाए है। रियान पराग के विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के बाद भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम में मौजूद शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के होने पर उन्हें मौका मिलना मुश्किल ही नजर आता है।

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap:अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप लिस्ट में मारी जोरदार एंट्री, बटलर और केएल के पीछे पड़ा यह ऑलराउंडर

नीतीश राणा ( Nitish Rana)

NITISH RANA

मुंबई इंडियंस के बाद अब नीतीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स की स्क्वाड का हिस्सा हैं। नीतीश राणा को घरेलू और आईपीएल दोनों में खेलने का अच्छा अनुभव है। लेकिन खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है। जिसके बाद अब भविष्य में भी उनको टीम में मौका मिलता दिखाना मुश्किल नजर आ रहा है।

ये तीनों ही खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वो अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से पारी का रुख बदल सकते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों को उनके हुनर के मुताबिक मौका नहीं मिला हैं। जिसके बाद वो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के लिए ही खेल रहे हैं हालांकि भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला हैं, जिन्हें वो भुना नहीं पाए हैं। शुभमन गिल में टेस्ट क्रिकेट में अपनी पोजिशन पक्की कर ली है तो वही पृथ्वी शॉ अपनी फार्म और फिटनेस के कारण भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहें है। लेकिन वो जल्दी ही टीम में वापसी करेंगे, ऐसा माना जा रहा है।

ALSO READ:IPL 2022 : वेंकटेश अय्यर को हुआ प्यार, इस अभिनेत्री को कर रहे है डेट! छुपते-छुपाते भी हो गया खुलासा

Published on April 28, 2022 5:00 pm