रोहित शर्मा

भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसलिए ही हर साल कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी अपनी उपस्तिथि को दर्ज करते हैं। भारतीय टीम मे इस समय कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के किए बहुत अच्छी अच्छी पारियां खेली है। लेकिन युवा टैलेंट की उपस्तिथि के कारण अब उनकी जगह टीम में बनती नही दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी…

ईशांत शर्मा

इशांत शर्मा

लंबे कद के 33 साल के गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर का आगाज किया था। ईशांत 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके है। लेकिन अब उनकी गेंदबाजी पर उनकी उम्र पर हावी होती दिखाई दे रही है। हाल के मैचों में ईशांत शर्मा मैचों में विकेट निकाले में कामयाब नही हुए हैं। जिसके बाद उनके करियर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ALSO READ: IPL 2022: CSK को मिल गया महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी, ये खिलाड़ी होगा माही की जगह नया कप्तान!

अजिंक्य रहाणे

टीम इडिया

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय अपनी फॉर्म को लेकर लोगों का निशाना बने हुए हैं। जिसके बाद रिपोर्ट्स उनकी उपकप्तानी जाने का भी दावा कर रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बीसीसीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि रहाणे को चोट के कारण मौका नहीं दिया जा रहा है। लेकिन इस समय ये मानना मुश्किल है कि रहने को उनकी फॉर्म से नही बल्कि चोट के कारण टीम में जगह नही दी जा रही है। आने वाले साउथ अफ्रीका दौरे में अगर रहाणे को जगह नहीं मिलती है तब ये समझा जा सकता है कि उनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर है।

शिखर धवन

शिखर धवन

धवन में 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। अब तक धवन 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन बना चुके हैं। लेकिन 2018 के बाद से वो भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब उन्हें एक दिवसीय और टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया हैं। टेस्ट मैचों में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की उपस्तिथि के साथ ही ये कहा जा सकता है कि शिखर को अब टेस्ट टीम में स्थान नही मिल सकेगा। हालांकि वह वन डे और टी20 में वापसी करते नजर आ सकते है।

ALSO READ: IPL 2022: नीलामी शुरू होते ही इस खिलाड़ी को सबसे पहले खरीदेगी CSK, धोनी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है ये खिलाड़ी

Published on December 6, 2021 5:01 pm