40 रुपया सस्ता हुआ सरसों तेल, अभी और गिरेंगे दाम, जानिए क्या हो गई है अब कीमत

Mustard Oil: देश में महंगाई ने तो कमर तोड़ रखी है, महंगाई की वजह से हर आदमी काफी परेशान हो रहा है। सोने चांदी से लेकर फल सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। वहीं पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन इस वक्त अगर आपने सरसों तेल के खरीदार हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। सरसों तेल के खरीददारों के पास इस वक्त बहुत अच्छा मौका है, क्योंकि सरसों तेल अपने अधिकतम डेट से 53 रुपए सस्ता मिल रहा है।

सरसों तेल 2022 में अपनी कीमतों पर स्थिर बना हुआ है। 2021 सरसों तेल के दाम तो आसमान छू रहे थे खाने का स्वाद ही बिगड़ गया था। दिसंबर 2021 में 210 रुपए में बेचा जा रहा था। लेकिन इस वक्त सरसों तेल भारी गिरावट के साथ बेचा जा रहा है, आइए जानते हैं सरसों तेल किस भाव पर बेचा जा रहा है।

इस रेट पर बिक रहा सरसों तेल

सरसों तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, पहले से आधे हुए दाम, जानिए क्या है 1 लीटर तेल की कीमत

आपको बता दें सरसों तेल अपने अधिकतम नेट से 53 रुपए सस्ता मिल रहा है। सरसों तेल इस वक्त 157 रुपए में बेचा जा रहा है। हालांकि इससे पहले पिछले महीने मार्च में तेल के भाव 153 रुपए थे ‌। पिछले साल सरसों तेल की कीमतों ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था। जिससे आदमी की जेब का बजट ही मिल गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों तेल के दाम में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइए जानते हैं सरसों तेल उत्तर प्रदेश के इन शहरों में किस भाव पर बिक रहा है।

ALSO READ: Gold Price: रामनवमी पर सस्ता हुआ सोना, पहले से कम हुई कीमत, जानिए अब कितने में मिल रहा है 1 तोला सोना

जाने यूपी के इन शहरों में सरसों तेल का ताजा भाव

Mustard oil rates

उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में सरसों तेल के दाम में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है काफी सस्ता मिल रहा है। 8 अप्रैल को मैनपुरी में सरसों तेल 143 रुपया में बेचा जा रहा है वहीं 1 अप्रैल को एटा में 134 रुपए में बेचा जा रहा था 31 मार्च को मैनपुरी में सरसों तेल 143 रुपए में बिक रहा था।

वहीं 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपए में बेचा जा रहा था और 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में143 कृपया में बेचा जा रहा है वहीं 26 मार्च को एटा में सरसों तेल 139 रुपए पर बेचा जा रहा था फिर से एटा में 23 24 और 25 मार्च को 128 रुपए में बेचा जा रहा था और फर्रुखाबाद में 21 और 22 मार्च को 149 रुपए में बेचा जा रहा था। यूपी के इन शहरों में सरसों तेल के भाव काफी कम स्तर पर देखे जा रहे हैं।

Read more-LPG सिलेंडर की महंगाई के बीच सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, बंपर छूट के बाद घर लाएं सिलेंडर