1607 रूपये चांदी और 380 रूपये गिरे सोने के दाम, जानिए क्या रह गई है अब नई कीमत
1607 रूपये चांदी और 380 रूपये गिरे सोने के दाम, जानिए क्या रह गई है अब नई कीमत

गोल्ड और सिल्वर की दाम में गिरावट जारी है। ऐसे में सोमवार के दिन भी सोने के दाम में गिरावट आई और सोना अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके पीछे जो सबसे बड़ी बात निकल कर आ रही है वह डॉलर में मजबूती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। जिससे उम्मीद है कि सोना 379 रुपए और गिर सकता है।

वहीं सोने के दाम में गिरावट होकर 51,995 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में गिरावट के साथ 1607 रुपए गिरावट है। जिसके साथ सोना के 56241 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

सोने के दाम में हुई इतनी गिरावट

बता दें कि सोना 1% से गिरकर 1746 रुपए प्रति डॉलर हो गया और यह जुलाई से अब तक का सबसे निचला स्तर है। बता दें कि धातु के दाम में करीब 3 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 1758 पर प्रति डॉलर हो गया है।

रिसर्च और अर्थशास्त्रियों के मुताबिक सितंबर में सोना के दाम में 50 अंकों की वृद्धि हो सकती है। राइटर्स पोल के मुताबिक मंदी की आशंका बढ़ रही है।

ALSO READ: MUSTARD OIL PRICE: 50 रूपये तक गिरे सरसों तेल के दाम, अब मात्र इतने में मिल रहा है 1 लीटर तेल

सोने के दाम पर पड़ेगा असर

राइटर की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने के लिए दरों को बढ़ाने की जरूरत है। जिसकी वजह से ब्याज दरों का सोने की कीमतों पर भारी असर भी पड़ा है।

बता दें कि कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 389 रुपए कम हुआ और सोने का दाम 51995 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया वहीं चांदी का भाव भी 1607 रुपए गिरकर 56243 पर बंद हुआ।

ALSO READ: देश भर में जारी हुईं LPG सिलेंडर की नई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत

Published on August 23, 2022 10:05 pm