nita ambani

मुकेश अंबानी को शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जानता  हो। वह भारत के चौथे सबसे अमीर आदमियों में से एक हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक और खूबसूरती से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनके पास इतनी संपत्ति है उसके हिसाब से उनके शौक भी हैं।

नीता अंबानी के ऐसे-ऐसे शौक हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक तरफ जहां भारत में लोग अपना पेट पालने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं। वहीं दूसरी तरफ नीता अंबानी के पास इतने पैसे हैं कि वह एक से बढ़कर एक महंगे शौक पालती हैं।

नीता अंबानी पीती हैं डेढ़ करोड़ के बर्तन में चाय

बता दें कि नीता अंबानी जापान की सबसे पुरानी क्रोकरी में चाय पीती हैं। जिसमें नॉरिटेक क्रोकरी 50 फीट के पैक में आता है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए और इस पर सोने का बॉर्डर बना होता है।

नीता अंबानी के बैग में लगे होते हैं हीरे

सिर्फ यही नहीं नीता अंबानी जो बैग लेती हैं, उसमें हीरे जड़े होते हैं। नीता अंबानी महंगे बैग की बहुत ही ज्यादा शौकीन हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड वाली चनेल, गोयार्ड और जीम्मी चु केरी उनके कलेक्शन में है। और इनकी कीमत लगभग 3 से चार लाख रुपए से शुरु होती है।

ये भी पढ़ें-शादीशुदा इस एक्टर पर आया शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दिल, बनाना चाहती हैं सम्बंध

नीता अंबानी के सेंडिल और जूते की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

बात करें नीता अंबानी के फुटवियर की तो  उनके सैंडल और जूते कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। नीता अंबानी  पेड्रो, गार्सिया,जिम्मी चु,पेलमोडा,मार्लिन ब्रांड जैसे किमती सैंडल पहनती है और वह कभी भी एक सेंडिल को रिपीट नहीं करती हैं।

नीता अंबानी की घड़ी की बात करें तो वह बुलगारी, कार्टियर, राडो, गुची और केल्विन चसे ब्रांडेड घड़ियां पहनना पसंद करती हैं। जिसकी कीमत डेढ़ लाख से शुरू होती है। उन्हें महंगी साड़ियों का  भी बहुत शौक है। वह एक से बड़े एक महंगी साड़ियां पहनती हैं।

उन्होंने अपने बेटे की सगाई में साड़ी पहनी थी, जिसमें हीरे और सोने जड़े थे। इसकी कीमत 40 लाख थी। नीता अंबानी के पास खुद की प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 100 करोड़ है।

ये भी पढ़ें-सुनील शेट्टी से भी ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी, लोग कहते हैं ‘लेडी अंबानी’ जाने क्या करती हैं काम

Published on November 16, 2022 10:38 pm