192.8 की स्ट्राइक रेट से मैथ्यू वेड ने कर दी गेंदबाजों की पिटाई, स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद
192.8 की स्ट्राइक रेट से मैथ्यू वेड ने कर दी गेंदबाजों की पिटाई, स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद

इंग्लैंड में इस समय द हंड्रेड लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस लीग में कई दिग्गज एक साथ उतरे हैं। इंग्लैंड की इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनके एक छक्के ने दर्शको के जहन में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ने जिस अंदाज में ये छक्का लगाया कि दर्शक इसे देखते ही रह गए। साथ ही खिलाड़ी ने एक अच्छी पारी भी खेली।

मैथ्यू वेड का शानदार छक्का

इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने बीते मंगलवार एक शानदार पारी खेली। दरअसल द हंड्रेड लीग में दो लंदन स्पिरिट और बर्मिघम फिनिक्स के बीच मैच था। जिसमे मैथ्यू वेड बर्मिंघम फिनिक्स की तरफ से खेल रहे हैं। अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 81 रन की लारी खेलकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। इस मैच में अकेले खिलाड़ी ने टीम को जीत दिलाई और साथ ही एक शानदार छक्का लगाया, जिसका फैंस ने काफी लुत्फ भी उठाया।

मैथ्यू वेड ने पारी की 37वीं गेंद पर नेथन एलिस ने शानदार छक्का लगाया। नेथन एलिस ने शॉर्ट गेंद डाली, जिसपर मैथ्यू वेड ने मिडिल बैट से आक्रमण करते हुए पुल शॉट खेला और जिसके बाद गेंद मैदान की छत से टकराने के बाद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शको ने तालियों के साथ इसका इस्तकबाल किया।

Also Read : ASIA CUP 2022, IND vs HK, STATS: मैच में बने कुल 11 रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

मैथ्यू वेड की 11 चौके और दो छक्के के साथ शानदार पारी

लंदन स्पिरिट और बर्मिघम फिनिक्स के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने स्कोरबोर्ड पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में बर्मिघम फिनिक्स ने शुरुआती झटको के बाद एक अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन मैथ्यू वेड ने एक छोर संभाले रखा। खिलाड़ी ने 42 गेंद में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन ठोके हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 192.85 का था।

Also Read : IND vs PAK: हरभजन सिंह ने बताई सच्चाई, शाहिद अफरीदी के गौतम गंभीर को अपशब्द कहने पर क्यों छूट गई थी हंसी

Published on September 1, 2022 1:03 pm