बॉलीवुड के इन सितारों के परिवार के लोग जीते हैं आम जिंदगी, बड़े दिग्गज शामिल

सिनेमा जगत में हर तरह के अभिनेता और अभिनेत्रियां मौजूद हैं। और सभी ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है और आगे बढ़े हैं। कई अभिनेता तो ऐसे हैं जो बेहद गरीब परिवार से जुड़े हुए हैं। इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मेहनत से शोहरत हासिल की। काफी ऊंचाइयों पर जाने के बाद भी आज भी उनके माता-पिता नॉर्मल लाइफ जीते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जिनके माता-पिता आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं।

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)

एक्टर मनोज Manoj Bajpayee किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर के पिता आज भी गांव में साधारण सी जिंदगी जीते हैं।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

आज की तारीख में पंकज त्रिपाठी ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबसे बड़े चेहरे हैं। उन्होंने मिर्जापुर, सैक्रेड गेम्स और क्रिमिनल जस्टिस जैसी कई वेब सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को काफी रिझाया है।

इन वेब सीरीज  से एक ऊंचाई तक पहुंचने वाले पंकज त्रिपाठी बनारस शहर के रहने वाले हैं। और वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शोहरत के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी पंकज के पिता आज भी गांव में रहते हैं। और सादा जीवन जीते हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अयोध्या जिले की रहने वाली हैं। अनुष्का ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेटर टीम के सबसे दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली। बता दें कि अनुष्का के पिता अजय शर्मा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं। और वह भी नॉर्मल लाइफ जीते हैं।

आर माधवन(R Madhavan)

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने तनु वेड्स मनु और थ्री ईडियट्स अपना एक मुकाम हासिल किया। आपको बता दें कि एक्टर के पिता रंगनाथ शेषाद्री टाटा स्टील कंपनी में काम करते हैं। और वह बहुत ही सादा जीवन जीते हैं।

बिपाशा बसु(Bipasa Basu)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने करियर के दौरान बहुत सी फिल्में की। जिसमें राज बहुत ज्यादा फेमस हुई। बता दें कि बिपाशा के पिता पेशे से इंजीनियर थे। वह भी सिंपल लाइफ जीते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा(Siddharth Malhotra)

बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने एक बढ़कर एक फिल्में की हैं। सिद्धार्थ के पापा सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में हैं कप्तान थे। कप्तान होने के बावजूद भी एक साधारण जीवन जीते हैं।

आयुष्मान खुराना(Ayushman Khurana)

बॉलीवुड के सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। वहीं उन्होंने बहुत नाम कमाया है। एक्टर के पिता एक ज्योतिषी हैं। और वह भी साधारण जीवन जीते हैं।

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan)

बॉलीवुड का उभरता सितारा कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में बने रहते हैं।  उनके पिता पेशे से डॉक्टर हैं नॉर्मल लाइफ जीते हैं।

ये भी पढ़ें-‘ये विज्ञापन का खेल IPL में करो, आप देश के लिए खेल रहो छुट्टी ले कर विज्ञापन कर रहे हो’ रोहित-विराट के आराम पर भड़का दिग्गज

Exit mobile version