आज इस भारतीय खिलाड़ी के पास है खुद को साबित करने का अंतिम मौका, फ्लॉप हुआ तो खत्म हो जाएगा करियर!
आज इस भारतीय खिलाड़ी के पास है खुद को साबित करने का अंतिम मौका, फ्लॉप हुआ तो खत्म हो जाएगा करियर!

Irani Cup 2022 : ईरानी कप 2022 में शनिवार यानी 1 अक्टूबर से सौराष्ट्र बनाम शेष भारत के बीच मुकाबला ईरानी कप के तहत खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ईरानी कप मुकाबले में इस मैच में सौराष्ट्र की ओर से और शेष भारत के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे। खिलाड़ी टीम इंडिया से काफी समय से बाहर हैं। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वो अपने शानदार खेल से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

सौराष्ट्र टीम चैंपियन बनने का बड़ा मौका

मध्य प्रदेश सत्र 2022 – 21 की रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम है। वहीं दूसरी टीम सौराष्ट्र 2019-20 चैंपियन होने के कारण ईरानी ट्रॉफी खेल रही है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दो सीजन तक यह मुकाबला आयोजित नहीं हो सका था।

अब शेष भारत बनाम रणजी चैंपियन का मुकाबला टीम इंडिया के ट्रायल मुकाबले की तरह हुआ करता था। जहां अच्छा प्रदर्शन करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के जगह मिलना सुनिश्चित ही माना जाता था।

चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से हैं बाहर

ईरानी कप 2022 से भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में लगे खिलाड़ियों के लिए ये एक अच्छा मौका है। बता दें, इसमें ज्यादातर वो खिलाड़ी शामिल हैं जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में अनऑफिशियल सीरीज का हिस्सा थे। हालांकि सौराष्ट्र टीम के पास चेतेश्वर पुजारा के तौर पर अनुभवी टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जोकि बांग्लादेश में होने वाली सीरीज से पहले टीम में अपना स्थान मजबूत करना चाहेंगे।

चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में ससेक्स की ओर से लाल गेंद और सफेद दोनों में ही काफी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि भारतीय टीम अभी लंबे वक्त तक टेस्ट मैच नहीं खेलेगी, लेकिन अब ये देखना होगा कि चयनकर्ता टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

गेंदबाजों के लिए होगी ये बड़ी मुश्किल

भारतीय टेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ने हाल में घरेलू मैदान पर काफी रन बनाए हैं, जिससे उन्होंने तेज गेंदबाज उमरान मलिक, कुलदीप सेन और अर्जन नागवासवाला आर साईं किशोर और सौरभ कुमार जैसे गेंदबाजो की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उनादकट गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। वहीं टीम के साथ चेतन सकारिया भी हैं। जोकि गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काफी खतरनाक माने जाते हैं।

Also Read : IND vs SA: चोटिल जसप्रीत बुमराह हुए टीम इंडिया से बाहर, 7 महीने से बाहर बैठे इस खिलाड़ी को BCCI ने दी जगह

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम स्क्वाड :

जयदेव उनादकट (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शेल्डन जैकसन, अर्पित वसावदा, चिराग जानी, कमलेश मकवाना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, प्रेरक मांकड़, चेतन सकारिया, स्नेल पटेल, विश्वराजसिंह जडेजा, कुशांग पटेल, हार्विक देसाई और समर्थ किशन परमार।

शेष भारत टीम स्क्वाड :

हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, यश ढुल, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, केएस भारत, उपेंद्र यादव, जयंत यादव, सौरभ कुमार, आर साई किशोर, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, कुलदीप सेन और अर्जन नागवासवाला।

Also Read : IND vs SA: “इसे अब और नहीं झेल सकते” भारत की जीत के बाद भी भड़के फैंस, बीसीसीआई से कहा इसे टीम इंडिया से बाहर निकालो

Published on October 1, 2022 11:35 am