रवि शास्त्री

T20 Worldcup: भारत की हार के बाद क्रिकेट के फैंस के मन में कुछ सवाल को छोड़ गए है। न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय टीम के साथ साथ कोचिंग स्टाफ पर भी सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और विश्वकप में टीम के मेंटर चुने गए, पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर। भारतीय टीम के प्रशंसकों को धोनी के मेंटर चुने जाने के बाद उनसे काफी उम्मीदें थी, जोकि वो पूरी नहीं कर सके। जिसके बाद भारतीय फैंस ने उनके और मुख्य शास्त्री के कुछ फैसलों पर सवाल उठा रहे है।

अनफिट हार्दिक की प्लेइंग 11 में जगह किसकी गलती?

2 2

जब कोई टीम जीतती है तब श्रेय प्रत्यक्ष रूप से टीम को जाता है। लेकिन भारतीय टीम की टी20 में करारी हारों के बाद टीम के साथ साथ कोचिंग स्टाफ पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। विराट कोहली हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में खिलाड़ी के रूप में हमेशा रखते देखा गया है। लेकिन विश्वकप में भारतीय टीम के दोनो महत्वपूर्ण मैचों में हार्दिक पांड्या को रखने के फैसले में विराट के साथ कोचिंग स्टाफ का भी पूरा योगदान था। अगर हार्दिक फिट नहीं थे, तब क्या कोचिंग स्टाफ खासतौर पर रवि शास्त्री और टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच धोनी ने विराट को विश्वकप के महत्वपूर्ण मैच में ऐसा करने से क्यों नही रोका?

श्रेयस अय्यर टीम में क्यों नहीं?

श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम की नंबर 4 की पोजिशन पर सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे श्रेयस अय्यर अपनी इंजरी के चलते टीम से बाहर थे। लेकिन आईपीएल में फैंस ने उनकी अच्छी पारियों को देखा है। अगर फिटनेस के प्रश्नों के साथ हार्दिक पांड्या को टीम में जगह दी जा सकती है, तब श्रेयस अय्यर जोकि टीम इंडिया की बैटिंग के लिए सही साबित हो सकते हैं, टीम में क्यों नहीं है? खासतौर पर तब जब टीम की बैटिंग खराब चल रही है और भारतीय इंटरनेशनल मैचों में अय्यर के क्रीज पर होने पर विकेट के पतन होने में ठहराव देखा गया है। बता दे श्रेयस टीम के साथ स्टैंडबाई के रूप में दुबई में ही हैं, लेकिन वो टीम का हिस्सा नहीं है।

ALSO READ: T20 WorldCup: रोहित की जगह किसने भेजा ईशान को ओपन करने, खुद बैटिंग कोच ने बताया किसने लिया ये गलत फैसला

रोहित और विराट के बीच क्या अब भी है विवाद?

4 2

मैदान पर रोहित और विराट के बीच में तालमेल में कमी दिखी गए है। भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा है, जबकि विराट मैदान पर मैच के दौरान विराट से मैच के संबंध में बात करते दिखाई दे चुके है। ऐसे में क्या रोहित और विराट के बीच अभी भी विवाद है?

धोनी को दवाब में खेलने के अनुभव फिर भी टीम को दबाव से दूर नही रख सके माही।

5 1

विश्वकप से पहले भारतीय टीम में मेंटर कोच के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को लिया गया था। भारतीय फैंस को बहुत राहत थी कि धोनी टीम के साथ होंगे तब टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। वो टीम को दवाब में होने पर सहायता कर सकते है, टीम को समझा कर दबाव को कम कर सकते हैं। लेकिन टीम में इसके विपरीत होते दिखा है। न्यूजीलैंड के साथ मैच में भारतीय टीम पहली बार से अंतिम गेंद तक दबाव में दिखी थी।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा, टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने बताया क्यों नहीं करेंगे रिटेन

Published on November 3, 2021 1:15 pm