ICC WORLD CUP 2022 POINT TABLE
टी20 वर्ल्ड कप में खेल से कम और बारिश के खेल से निर्धारित हो रहे हैं पाइंट्स टेबल, जानें सभी टीमों का मौजूदा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 28 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड (MCG) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाने वाला था, लेकिन पहले मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और आयरलैंड (IRELAND) के दौरान से जो बारिश शुरू हुई थी उसने रूकने का नाम नहीं लिया।

जिसके चलते यह मैच भी बिना टॉस हुए रद्द हो गया और वापस से टीमों को पाइंट्स शेयर करने पड़े। दोनों मैच रद्द हो गया जिसके चलते टी20 वर्ल्ड कप में 28 अक्टूबर का दिन पूरा खराब गया है। इन दोनों मैचों के रद्द होने के बाद पाइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए जानते हैं-

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-1 पाइंट्स टेबल

GROUP 2 T20 WORLD CUP 2022 POINT TABLE

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 3 पाइंट्स और +4.450 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर है। आज इंग्लैंड (ENGLAND) का आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ मैच था जो कि रद्द हो गया जिसके चलते 3 पाइंट्स लेकर इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है। वहीं आयरलैंड का मुकाबला भी आज रद्द हुआ जिसके चलते वही भी 3 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है।

श्रीलंका (SRILANKA) 2 पाइंट्स और +0.450 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है। आस्ट्रेलिया (AUSTRLIA) 3 पाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। आस्ट्रेलिया अब 1 मैच हार चुकी है, 1 बारिश के चलते रद्द और 1 में जीती है।

इस तरह से मेजबान आस्ट्रेलिया मुश्किल में दिखाई दे रही है। श्रीलंका 2 पाइंट्स के साथ पांचवे और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) मैच रद्द होने के बाद 2 पाइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर है।

ALSO READ:ICC T20 WORLD CUP 2022: मैदान पर पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली से कह दी थी ये बात और फिर…..

टीम इंडिया है नंबर-1

GROUP 1 T20 WORLD CUP 2022 POINT TABLE

 

आज टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल में हमें बहुत कुछ रोमांच देखने को मिला। भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया, जिसके चलते 4 पाइंट्स 1.425 के रन रेट के साथ भारत पहले पायदान पर है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को शिकस्त दी, जिसके चलते 3 पाइंट्स और 5.200 के रन रेट के साथ साऊथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और बांग्लादेश 2 पाइंट के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के अब तक एक भी पाइंट्स नहीं हैं।

ALSO READ: IND vs RSA: “इस कमी को करना होगा जल्द दूर”- साउथ अफ्रीका से खिलाफ भिड़त से पहले कपिल देव ने भारत को दी यह सलाह

Published on October 29, 2022 9:35 am