सूर्यकुमार यादव: भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच (IND vs NZ) में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 191 रन बनाए थे।
जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। उनके शतक के बाद उनके मां बाप का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव की मां का अनोखा और प्यारा रिएक्शन
Sky’s mother ❤️ pic.twitter.com/Eb4m0Vhik5
— mon (@4sacinom) November 20, 2022
सूर्यकुमार यादव की बहन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जहां सूर्यकुमार यादव के माता-पिता को उन्हें चीयर करते हुए देखा जा सकता है। सूर्या के सेंचुरी के बाद वीडियो में जहां उनके पिता को ताली बजाते हुए सुना जा सकता है, वहीं उनकी मां का और भी अनोखा रिएक्शन देखा गया।
वीडियो में सूर्यकुमार की मां को भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए सुना जा सकता है, और टीवी स्क्रीन पर सूर्या के चेहरे पर प्यार से हाथ फेरते हुए देखा जा सकता है।
शानदार फॉर्म का बताया राज
न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा,
“हर दौरे या सीरीज में मेरी पत्नी साथ रहती है। मैं छुट्टी वाले दिन उनके साथ बिताता हूं। उनके साथ बाहर जाता हूं और अपने माता-पिता से फोन पर बात करता हूं। इन लोगों से क्रिकेट से जुड़ी कोई बात नहीं होती। ये मुझे जमीन से जोड़कर रखते हैं और मैं शांत रहता हूं। अपने जोन में रहता हूं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है।”
इससे पहले सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो टी20 विश्व कप से पहले वायरल हुआ था, जिसमें देविशा सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले तैयार कर रही थीं। फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था।