स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना फिर से क्रिकेट की दुनिया में वापसी करने को तैयार हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर को ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी का प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। सुरेश रैना को लोग मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। और वह स्टार बल्लेबाज है।
सुरेश रैना के बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है और वह अपने चौके छक्के से ऑपोजिट टीम के पसीने छुड़ा देते हैं। लेकिन चौके छक्के जड़कर दूसरों के पसीने छुड़ाने वाले को एक लड़की ने पहली नजर में उन्हें आउट कर दिया। आज हम सुरेश रैना के लव स्टोरी के बारे में आपको बताएंगे जो की बहुत ही मजेदार है।
सुरेश रैना को इंजीनियर से हुआ प्यार
सुरेश रैना ने जिस लड़की को अपना दिल दे दिया वह पेशे से इंजीनियर थी और उसका नाम प्रियंका चौधरी है। प्रियंका और सुरेश के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी है। फिर प्रियंका ने अपनी नौकरी छोड़ कर सुरेश से 3 अप्रैल 2015 को शादी कर ली।
सुरेश रैना जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका पालन पोषण उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुआ है। उनके पिता भारतीय सेना में जवान रह चुके हैं। वहीं प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा मुरादनगर के कॉलेज में टीचर स्पोर्ट्स कोच थे। खबरों की माने तो सुरेश रैना को प्रियंका के पापा ने ही बैटिंग की ट्रेनिंग दी थी।
यहां हुई थी इन दोनों की पहली मुलाकात
जब सुरेश रैना बैटिंग की ट्रेनिंग लेने जाते थे तब वहीं उनकी मुलाकात प्रियंका से हुई थी। इन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, फिर दोनों की शादी हुई।
प्रियंका नीदरलैंड में बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं। उन्हें आईटी प्रोफेशनल के तौर पर जाना जाता था। लाखों की सैलरी पाने वाली प्रियंका ने सुरेश रैना से शादी करने के बाद नौकरी छोड़ दी और इंडिया में ही रहने लगीं।
सुरेश रैना की बेटी के नाम पर है चैरिटी ट्रस्ट
प्रियंका ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम ग्रेसिया रखा गया। सुरेश रैना ने एक ट्रस्ट खोला जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रखा। उस ट्रस्ट में बच्चों की शारीरिक व मानसिक तौर पर मदद की जाती है। वहीं सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका प्रेग्नेंट महिलाओं को सही खानपान के लिए जागरूक करती हैं।
2005 में हुई सुरेश रैना के करियर की शुरुआत
साल 2005 में सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेला था उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने T20 खेला था और अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। उसके बाद वह सफलता की बुलंदियों पर चढ़ते चले गए। विराट कोहली के बाद सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाए हैं, हालांकि वो अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए नहीं तो विराट कोहली उनके आसपास भी नहीं होते, उन्हें इसी वजह से मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है।