SUNNY DEOL

सनी देओल ने कई सारी फिल्मों में काम किया जिसमें से बहुत सी फिल्म हिट रहीं। सनी के डायलॉग की वजह से उनकी फिल्मों में जान आ जाती थी। उनके डायलॉग आज भी मशहूर हैं। आज भी लोग सनी के डायलॉग इतने ही दीवाने हैं जितने उस समय थे।

लेकिन सनी देओल धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूर होते चले गए और उन्होंने पॉलिटिक्स में कदम रख दिया। पंजाब के गुरदासपुर से अब वह बीजेपी सांसद हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

अपनी प्रॉपर्टी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं सनी देओल

इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद सनी देओल करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए हैं। उनका परिवार सिर्फ ढाई करोड़ के फ्लैट  में रहता है। सनी देओल जब चुनाव लड़ रहे थे तब उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा दिया था। तब उनकी पत्नी पर करीब 53 करोड़ का बकाया था। वहीं सनी देओल के ऊपर भी एक करोड़ रुपए का जीएसटी बकाया है।

सनी ने एक्शन से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म में नजर आ चुके हैं। वहीं उनकी  सौतेली मां हेमा मालिनी और पिता धर्मेंद्र उनसे काफी पीछे हैं। उनके पास 83 करोड़ की संपत्ति है। सनी ने जो चुनाव आयोग को अपनी प्रॉपर्टी का ब्यौरा दिया था ।उसमें अचल संपत्ति 60 करोड़ और चल संपत्ति 21 करोड़ की थी।

ये भी पढ़ें-अनुपमा से भी खूबसूरत है गौरव खन्ना की रियल लाइफ पत्नी, हुस्न के मामले में कहीं नहीं टिकती रूपाली गांगुली

एक्टर ने अपने बैंक अकाउंट में नौ लाख रखे थे और उनके पास 26 लाख कैश था। वहीं सनी देओल की पत्नी पूजा की कुल संपत्ति 6 करोड़ की है। उन्होंने 19 लाख बैंक में और 16 लाख का कैश रखा था। इसके बावजूद सनी देओल की पत्नी के ऊपर 51 करोड़ का कर्ज है। वहीं सनी देओल के ऊपर एक करोड़ से ज्यादा जीएसटी बाकी है।

चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास एक करोड़ 69 लाख की कार और ज्वेलरी है। सनी देओल के पास एक करोड़ों की जमीन  है। एक्टर  के पास 21 करोड़ की जमीन है और यह जमीन एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर है।

ये भी पढ़ें-ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द बन सकती है कैटरीना कैफ की देवरानी, सनी कौशल के साथ तेज है लव अफेयर के चर्चे

Published on October 26, 2022 9:04 am