1 65

भारतीय क्रिकेट टीम में तीन साल बाद वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik) अब एक नई भूमिका में नजर आ रहे हैं। दिनेश कार्तिक इस भूमिका को सही तरह से निभा भी रहें हैं।

लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ( Krishnamachari Srikkanth) ने दिनेश कार्तिक की फिनिशर नहीं माना है। उनका कहना है फिनिशर की परिभाषा ही गलत समझी है। उन्होंने रोहित शर्मा को भी फिनिशर बता दिया है।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा आपकी फिनिशर की परिभाषा गलत

Krishnamachari Srikkanth

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ( Krishnamachari Srikkanth) ने फिनिशर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक को फिनिशर नहीं माना है। कृष्णमाचारी श्रीकांत ( Krishnamachari Srikkanth) का कहना है कि जो खिलाड़ी 8वेंया 9वें ओवर से खेल को खतम होने तक ले जाए। उसे फिनिशर माना जा सकता है।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ( Krishnamachari Srikkanth) ने कहा,

“आपकी फिनिशर की परिभाषा गलता है। हां, दिनेश बहुत अच्छा कर रहा है। वह आईपीएल और यहां कुछ मैचों में शानदार रहा है। लेकिन वह फिनिशर नहीं है! एक ऐसा खिलाड़ी जो 8वें या 9वें ओवर से मैच को आखिरी तक ले जाए और खत्म करे उसको फिनिशर कहा जा सकता है। दिनेश जो कर रहा है उसे फाइनल टच कहा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव को लें। हमने देखा कि उन्होंने इंग्लैंड में लगभग अकेले दम पर मैच जीत लिया। वह फिनिशिंग भूमिका है। हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत फिनिशर हैं। .. और हमारे कप्तान (रोहित) ओपनिंग कर सकते हैं और 12वें गियर में 17वें ओवर तक खेल सकते हैं, वह भी फिनिशर है”।

ALSO READ:IND vs WI: आतिशी पारी के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ लेते हुए बोले सूर्यकुमार यादव, कहा- ‘रोहित के रिटायर्डहर्ट होते लगा अब..’

दिनेश कार्तिक लगभग बना चुके विश्व कप स्क्वाड में जगह

"उसकी जगह पक्की है, अब दिनेश कार्तिक को टी20 विश्व कप खेलने से कोई नहीं रोक सकता" भारतीय चयनकर्ता भी हुए DINESH KARTHIK के मुरीद

टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों के ऊपर विचार विमर्श क्रिकेट दिग्गज कर रहें हैं। वर्तमान में खेली जा रही वेस्टइंडीज सीरीज के मैच में दिनेश कार्तिक ने 19 गेंद में 41 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जीत दिलाई थी। वहीं खिलाड़ी का एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 में खेलना तय माना जा रहा है।

Also Read : IND vs WI: 6,6,6,6 मैदान पर आया सूर्या नाम का तूफ़ान, अकेले की गेंदबाजो की धुनाई, 7 विकेट से जीत भारत ने रच दिया ये इतिहास

Published on August 4, 2022 10:28 am