परिवार का पेट पालने के लिए बस ड्राइवर बन गया महेंद्र सिंह धोनी का ये दोस्त, वीरेंद्र सहवाग के साथ कर चुका है धोखा
परिवार का पेट पालने के लिए बस ड्राइवर बन गया महेंद्र सिंह धोनी का ये दोस्त, वीरेंद्र सहवाग के साथ कर चुका है धोखा

आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। श्रीलंका की टीम फाइनल मैच हार गई थी। इस समय श्रीलंका अपने बुरे समय से जूझ रही है। श्रीलंका की महंगाई से परेशान जन जीवन बहुत प्रभावित नजर आ रहा है, जिसके बाद कई श्रीलंकन क्रिकेटर्स क्रिकेट को छोड़कर पेट पालने के लिए नए-नए काम कर रहे हैं। जिसमें से एक बस ड्राइवर भी बन गए हैं। ये खिलाड़ी 2011 विश्व कप में श्रीलंका टीम का हिस्सा रह चुके हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी के अंडर मैच खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेट निकाल चुके हैं।

श्रीलंका का ये खिलाड़ी पेट पालने के लिए चला रहा बस

suraj randiv

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके सूरज रणदीव अब क्रिकेटर से बस ड्राइवर का काम कर रहे हैं। श्रीलंका टीम के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी सूरज रणदीव ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जहां पर वो ड्राइवरी करने के साथ साथ एक लोकल क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलते हैं।

सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए खेलते हुए 12 टेस्ट में 46 विकेट, 31 वनडे में 36 विकेट और 7 T20 मुकाबलों में 7 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्हींने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 8 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

ALSO READ: IPL 2023: आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में वापस लायेंगे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

सहवाग के शतक को रोकने के लिए जानबूझकर की नो बॉल

MS DHONI AND SURAJ RANDIV

श्रीलंका के खिलाड़ी सूरज रणदीव को भारतीय टीम के फैंस वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ जानबूझकर नो बॉल करने के लिए याद करते हैं। विरेंद्र सहवाग 99 रन पर थे। जिसके बाद दिलशान के कहने पर खिलाड़ी ने जानबूझ कर नो बॉल फेकी थी। एक मैच में वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर थे और भारतीय टीम की जीत के लिए मात्र एक रन चाहिए था। जिसके बाद दिलशान के कहने पर सूरज रणदीव ने नो बॉल डाली। जिसपर वीरेंद्र सहवाग ने छक्का जड़ दिया।

अंपायर ने नो बॉल के कारण एक रन दे दिया और वीरेंद्र सहवाग 99 रन कर नॉट आउट रह गए। जिसके बाद खिलाड़ी को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था और साथ ही दिलशान पर जुर्माना लगाया था। लेकिन फिर भी खिलाड़ी को 2011 विश्वकप में श्रीलंका टीम की तरफ से जगह मिली थी। लेकिन अब श्रीलंका का ये खिलाड़ी पेट पालने के लिए ऑस्ट्रेलिया में गाड़ी चला रहा है।

ALSO READ: Virendra Sehwag ने इन्हें ठहराया करियर खत्म करने का जिम्मेदार, कहा अगर ड्रॉप न होता 10 हजार से अधिक रन बनाता