IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मेरे साथ भी हुआ.! विराट कोहली के टीम इंडिया में मौका मिलने पर बोले गांगुली

दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पद चर्चाओ का हिस्सा है। विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ चुके है। लेकिन विराट कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने और बीसीसीआई व चयनकर्ताओं के बीच मतभेद की खबर सामने आ रही थी। जिसपर विराट कोहली ने भी प्रेस कांफ्रेंस में अपनी ओर के सच को सबके सामने रखा था। लेकिन जानिए फिर ऐसा क्या था जिसके चक्कर में विराट कोहली को नोटिस भेजना चाहते थे सौरव गांगुली….

कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे गांगुली विराट कोहली को

सौरव गांगुली

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच की नोक झोंक एक बाद सौरव गांगुली विराट कोहली को नोटिस भेजना चाहते थे। दरअसल, विराट कोहली के अनुसार वो कभी भी टी20 कप्तानी नही छोड़ना चाहते थे। जबकि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के अनुसार उन्होंने विराट कोहली को इस बारे में सोचने के लिए कहा था। जबकि विराट कोहली ने इसका ऐलान कर दिया था। जिसके बाद सौरव गांगुली विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे। वेबसाइट के मुताबिक, सौरव गांगुली विराट कोहली की इस बात से काफी आहत थे। जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी कर को थी। लेकिन बीसीसीआई के अन्य सदस्यों ने उन्हें समझाया, जिसके बाद उन्होंने नोटिस नही भेजा।

विराट कोहली टेस्ट कप्तानी छोड़ने के विषय में जय शाह को दी जानकारी

सौरव गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष और विराट कोहली के मनमुटाव की बात को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने अपनी टेस्ट कप्तानी छोड़ने के विषय में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को नही बल्कि बीसीसीआई सचिव जय शाह को बताया है। ये बात बीसीसीआई के अधिकारियों से सामने आई है। भारतीय टीम के चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भी कप्तानी के विषय में सौरव गांगुली का साथ दिया था। जिसमें उन्होंने विराट कोहली के कप्तानी ना छोड़ने और उसके बारे में सोचने को कहा था।

ALSO READ:“विराट कोहली खुद तो रन नहीं बना पा रहे थे और दुसरो पर ऊँगली उठा रहे थे” कप्तानी छोड़ने पर इस भारतीय खिलाड़ी ने लगाया गंभीर आरोप

सुनील गावस्कर ने कहा विराट डरपोक नही हैं

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने कप्तानी हार के बाद के डर के कारण नही बल्कि बीसीसीआई कहीं उनसे टेस्ट की कप्तानी भी न ले ले, इसके कारण छोड़ी हैं।

ALSO READ:ICC ने घोषित किया टेस्ट टीम ऑफ़ द ईयर, विराट कोहली को बाहर कर भारत के इन 3 खिलाड़ियों को किया शामिल

Published on January 20, 2022 10:19 pm