ICC World Test Championship

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship ) के तहत श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। जिसमें दूसरे मैच में श्रीलंका ने 39 रन और एक इनिंग से जीत लिया है। इस जीत के बाद श्रीलंका टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में काफी बड़ा फायदा मिला है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम हार के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप को पोजिशन से खिसकना पड़ा है। वही भारतीय टीम को भी एक स्थान कर झटका लगा है। जानिए क्या है अपडेट प्वाइंट टेबल…

श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को नंबर एक से हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंची, जानिए टॉप 3

icc wtc point table

श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 39 रन और इन इनिंग से हराया है, लेकिन सीरीज टाई होने के बाद प्वाइंट टेबल में श्रीलंका को काफी बड़ा फायदा हुआ है। छ्टे स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

श्रीलंका टीम 54.17 विन परसेंटेज और 52 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम पहले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका 71.53 विन परसेंटेज के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम की हार के बाद पहले स्थान पर पहुच गई है। टॉप तीन पर दक्षिण अफ्रीका पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है।

Also Read : Ind vs Eng: रोहित शर्मा की भविष्यवाणी हुई सच, सूर्यकुमार यादव पर किया 11 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

भारतीय टीम खिसकी पांचवे स्थान पर

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की गलती से जीता हुआ मैच हारी भारतीय टीम, टीम इंडिया से पत्ता कटना तय!

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की सीरीज टाई से सभी टीमों पर प्रभाव पड़ा हैं। श्रीलंका के तीसरे स्थान पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम 52.38 विन परसेंटेज और 44 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं अब भारतीय टीम पांचवे स्थान पर खिसक गई है। भारतीय टीम 52.08 विन परसेंटेज और 75 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है। वेस्टइंडीज छटवे, इंग्लैंड सातवें, न्यूजीलैंड आठवें और बांग्लादेश नौवें स्थान पर है।

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज टाई

sri lanka wins
sri lanka wins

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस दो टेस्ट मैच की सीरीज में दूसरा मैच में श्रीलंका ने 39 रन और एक इनिंग से जीत लिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सीरीज 1-1 से टाई हो गई।

मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 364 रन बनाए। मार्नुस लाबूसचंग ( Marnus Labuschagne) ने 104 रन और स्टीव स्मिथ ने 145 रन की नाबाद पारी खेली थी।

जवाब में श्रीलंका टीम ने एक ही पारी में 554 रन बनाए। जिसमें दिनेश चंडीमल ने नाबाद 206 रन की पारी खेली। उन्होंने 326 गेंद में 53 के स्ट्राइक रेट से 16 चौके और पांच छक्के के साथ 206 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया टीम की हार लगभग तय थी। जिसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम मात्र 151 पर आउट हो है। जिसके बाद श्रीलंका टीम ने 39 रन और एक इनिंग से ये मैच जीत लिया है।

Also Read : IND vs ENG:इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन डे में ही बढ़ी रोहित-द्रविड़ की चिंता, 1 जगह पर 3 दांवेदार खिलाड़ी, जाने किसे मिलेगा मौका

Published on July 11, 2022 11:25 pm