अपने पीछे पत्नी और बच्चों के लिए करोड़ो की सम्पति छोड़ गये हैं सिंगर केके, आराम से बैठकर खायेंगे बच्चे
अपने पीछे पत्नी और बच्चों के लिए करोड़ो की सम्पति छोड़ गये हैं सिंगर केके, आराम से बैठकर खायेंगे बच्चे

मशहूर सिंगर केके यानी कृष्ण कुमार कुनाथ का मंगलवार शाम को निधन हो गया। महज 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कोलकाता में एक म्यूजिक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे। उसी दौरान वह गिर पड़े जिसके बाद उन्हें एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने डेड घोषित कर दिया।

संगीत की दुनिया में पसरा मातम

KK SINGER

बता दें कि केके के जाने के बाद मातम फैल गया। हर कोई उनकी इतनी जल्दी जाने से हैरान है। आज हम आपको बताएंगे कि सिंगर केके ने अपने फैमिली के लिए क्या किया है। केके ने महज 53 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दिया।

करोड़ों के संपत्ति के मालिक थे केके

बता दें कि सिंगर केके बॉलीवुड से दूरी के बाद भी करोड़ों के मालिक थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्क एक से तीन मिलियन डॉलर है। उनके कमाई का जरिया सिंगिंग इवेंट था। एक हिंदी गाने के लिए उन्हें तीन से चार लाख रुपया मिलता था।

ऐसे हुई थी सिंगिंग करियर की शुरुआत

SINGER KK
SINGER KK

बता दें कि साल 1994 में केके म्यूजिक इंडस्ट्री में ब्रेक पाने के लिए लुइस बैंक्स और रंजीत बरोट के पास गए थे, जहां उन्होंने अपना डेमो दिया। जिसके बाद उन्हें यूटीवी पर बुलाया गया। जिसमें उन्होंने इस पैंटोजन शूटिंग ऐड के लिए गाना गाया। वहीं उन्होंने सिर्फ 4 साल के समय में 35 सौ से अधिक जिंगल गाए हैं। उन्हें पहला ब्रेक लेस्लेलुईस से मिला है, जिसके बाद उन्हें एआर रहमान के हिट गाने ‘कल्लूरी साल’ और ‘हेलो डॉ’ के साथ लांच किया गया था। उन्हें बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में तड़प तड़प के गाना गाने का मौका मिला।

बचपन के प्यार को बनाया हमसफर

बता दें कि साल 1991 में केके ने अपनी बचपन की मोहब्बत ज्योति से शादी की। जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए। बेटी का नाम तमारा कुनाथ है, जिसको पियानो बजाना पसंद है। वहीं उन्होंने बेटे के साथ एक एलबम निकाला जिसका नाम  हमसफर था।

ये भी पढ़ें-ऐसे कपड़ा पहन बाहर निकली जाह्नवी कपूर, कैमरे की लाइट पड़ते ही दिखने लगा शरीर का यह अंग