sara tendulkar and shubhman gill

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच अफेयर की खबरें चर्चा में रहीं हैं। लेकिन अब दोनो के रिश्ते के खत्म होने की खबर भी आने लगी हैं। सारा तेंदुलकर यूं तो अपने स्टाइल और अन्य वजहों से लगातार चर्चा का विषय तलाश कर लेती हैं, लेकिन इस बार दोनो के अलग-अलग होने की खबरे दोनो के फैंस के लिए आश्चर्य वाली हैं। हालांकि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल दोनो ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नही की है।

कंसर्ट में दिखी सारा तेंदुलकर

Sara-Tendulkar-Enjoys-AP-Dhillon-Live-Concert-In-Mumbai

हाई प्रोफाइल लोगों के लिए मुंबई में आयोजित पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कंसर्ट में सारा तेंदुलकर ने भी शिरकत की। ये कंसर्ट 12 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इसमें हाई प्रोफाइल लोगों को शामिल किया गया था। सारा तेंदुलकर के किए हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस कंसर्ट को नियमो के उलंघन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इस बॉलीवुड एक्टर की भतीजी के साथ दिखे शुभमन गिल

Anjani Dhawan

सोशल जगत में शुभमन गिल का डिनर के लिए एक लड़की के साथ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखी लड़की सारा तेंदुलकर नही हैं, जिसके बाद इसे शुभमन गिल की डेट नाइट कहकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले अंजनी धवन जोकि रिश्ते में वरुण धवन की भतीजी लगती हैं वो पहले रेस्टरेंट में जाती हैं। उसके बाद शुभमन गिल अपने साथ दो लोगो के साथ वहां जाते हैं। दोनो पहली मंजिल पर डिनर के लिए साथ में बैठते हैं।

ALSO READ:22358 रन 796 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2022 जीतना तय!

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के ब्रेकअप की खबरें हुईं तेज

977763 sara shubhman

सारा तेंदुलकर का कंसर्ट का वीडियो और फिर शुभमन गिल का डिनर डेट कहा जाने वाला वीडियो लगभग कुछ समय के अंतराल पर ही देखा गया है। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि दोनो के बीच अब पहले जैसा रिश्ता नही हैं। हाल ही में शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमे उन्होंने जो शर्ट पहन रखी थी, उस पर लिखा था कभी भी फरिश्तों के साथ प्यार में न पड़े। उसके बाद सारा तेंदुलकर के कंसर्ट में मस्ती करते वीडियो के बाद दोनो के अलग होने के कयास लगाए जा थे हैं। उस पर शुभमन गिल का डिनर का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

ALSO READ: SA vs IND: अनुष्का शर्मा का खुलासा इस वजह से विराट कोहली चाहते हैं कोई भी देखे बेटी वामिका का चेहरा

Published on December 25, 2021 1:26 pm