KL RAHUL

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के दिन आजकल काफी खराब बीत रहे हैं। उनकी खराब फॉर्म ICC टी20 विश्व कप 2022 में देखी जा सकती है, जहां लगातार तीसरे मैच में भी राहुल का बल्ला खामोश रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ राहुल 9 रन बनाकर आउट हो गए। 

उन्होंने पिछले दो मैचों में 4 और 9 रन बनाए। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ दो खराब प्रदर्शन के बाद, राहुल से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया। 

ऐसे में टी20 विश्व कप में केएल राहुल की जगह इन 3 खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती थी, जो राहुल से काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। 

पृथ्वी शॉ

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भारत का भविष्य कहा जाता है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में कई दफा लाजवाब प्रदर्शन भी किया पर उन्हे लगातार नजरंदाज किया जा रहा है। 

केएल राहुल की जगह पृथ्वी शॉ एक अच्छे विकल्प हो सकते थे। पृथ्वी शॉ ने 63 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 147.45 के स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए हैं। उन्हे सिर्फ 1 टी20 मैच भारत के लिए खेलने का मौका मिला है।

शिखर धवन

भारत के अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन सिर्फ वनडे मैच खेलते नजर आते हैं। उन्हे अब टी20 में नही लिया जाता जबकि सब जानते हैं की वह कितने तगड़े बल्लेबाज हैं। उनकी और रोहित शर्मा की जोड़ी आईसीसी इवेंट्स में काफी दमदार रही है। शिखर धवन ने भारत के लिए 68 टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं।

आईपीएल में शिखर धवन के नाम 6243 रन हैं। राहुल की जगह अगर शिखर धवन को मौका मिलता तो भारत को फायदा हो सकता था। 

ALSO READ: IND vs BAN: दोपहर 1ः30 बजे नहीं बल्कि इस समय से शुरू हो सकता है भारत-बांग्लादेश का मुकाबला, सामने आ रही बड़ी अपडेट

ईशान किशन

एक और युवा बल्लेबाज जिसे चयनकर्ताओं ने नजरंदाज किया वो है ईशान किशन। ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भी नही शामिल किया गया।

ईशान किशन को भारतीय टीम का भविष्य माना जाता है पर उन्हे ठीक से मौके नही मिल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 टी20 मैचों में 131.16 के स्ट्राइक रेट और 30.17 की औसत से 543 रन बनाए हैं।

ALSO READ: क्या खत्म हुआ दिनेश कार्तिक का करियर? चेतन शर्मा ने बताया क्यों नहीं दिया गया दिनेश कार्तिक को टी20 टीम में मौका