SHAMSHERA STAR CAST FEES: फिल्म शमशेरा के लिए रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर ने चार्ज किया है इतना फीस
SHAMSHERA STAR CAST FEES: फिल्म शमशेरा के लिए रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर ने चार्ज किया है इतना फीस

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म को बनाने के लिए डायरेक्टर ने काफी पैसे खर्च किए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल है। वहीं इस फिल्म में संजय दत्त ने अंग्रेजों के सैनिक का रोल प्ले किया है। बता दें कि रणबीर कपूर 4 साल बाद बड़े पर्दे पर एंट्री कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शमशेरा को बनाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का बजट लगा है। इस फिल्म में काम कर रहे सितारों की कितनी फीस है आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

रणबीर कपूर से लेकर संजय दत्त ने किया इतना चार्ज

SHAMSHERA STAR CAST

बता दें कि शमशेरा में काम करने के लिए रणबीर कपूर ने 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं संजय दत्त ने 8 करोड़ रुपए लिए हैं। इस फिल्म में वाणी कपूर ने 5 करोड़ रूपए चार्ज किए हैं और रोनित रॉय ने फिल्म में 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

ALSO READ: IND vs IRE: मैच से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या ने किया साफ़, इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू, आयरलैंड की अब खैर नहीं

यह है फिल्म की कहानी

SHAMSHERA STAR CAST FEES

बता दें कि शमशेरा फिल्म की कहानी अंग्रेजों के जमाने में हुई क्रूरता और डाकुओं की कहानी है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा बेस्ड फिल्म है। जिसमें रणबीर कपूर की एंट्री हीरो शमशेरा के रूप में होती है। इस फिल्म की कहानी फेमस नोवेल्स “Dacoity’ पर बेस्ट है।

यह 1903 के जमाने के डकैतों की कहानी है। यह डकैत उस समय चंबल भिंड, मुरैना, राजस्थान ,हरियाणा और यूपी में लोगों को डरा धमका कर डकैती किया करते थे। उन इलाकों में रहने वाले लोग गरीबी के चलते अंग्रेजों की संपत्ति को लूटते थे और किडनैपिंग का काम करते थे।

ALSO READ: AC, कूलर और TV में लगा लें 700 रूपये का ये डिवाइस, बिजली के हजारों रूपये महीने के बिल से मिल जायेगी छुट्टी

Published on June 26, 2022 11:25 am