बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी (Bollywood actress Shilpa Shetty and Shamita Shetty( दोनों ही बहनों ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। वहीं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी उनकी तरह फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जिसके बाद वह बिग बॉस के घर में पहुंची। जहां उनकी मुलाकात राकेश बापट से हुई और इन दोनों के बीच में प्यार हो गया।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापत की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे से काफी घुलमिल गए। अभी कुछ ही दिनों पहले ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद भी शिल्पा शेट्टी के बर्थडे में शमिता शेट्टी बन ठन कर पहुंची थीं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी 47 साल की हो गई हैं।
शमिता शेट्टी ने की जमकर मस्ती
जानकारी के मुताबिक शमिता शेट्टी और राकेश बापत का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन शमिता शेट्टी के माथे पर एक सिकन भी नहीं नजर आया। वह अपने बहन शिल्पा के जन्मदिन में बन ठन कर पहुंची और खूब मौज मस्ती की। वहीं शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर निकम्मा की टीम भी मौजूद रही।
इस दौरान शमिता शेट्टी ने भी खूब मौज मस्ती की और अपने स्टाइलिश लुक की वजह से काफी चर्चा में रहीं। बता दें कि शमिता शेट्टी हरे रंग की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं और उनके चेहरे पर ब्रेकअप का कोई भी गम देखने को नहीं मिला। वहीं शमिता शेट्टी के इस लुक के हजारों दीवाने हो गए।
ALSO READ: यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी को शादी का झांसा देकर इस अभिनेता ने खूब उठाया फायदा
फैंस को लगा झटका
राकेश बापत ने अपनी पहली पत्नी रिद्धि डोगरा से तलाक ले लिया था और पुणे में रहते थे। जिसकी वजह से शमिता शेट्टी और राकेश के बीच में मनमुटाव रहता था शमिता चाहती थी कि राकेश मुंबई में शिफ्ट हो जायें जिसके बाद राकेश मुंबई में शिफ्ट हो गए उसके बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की खबरें सुनकर फैंस काफी निराश हुए।
Published on June 10, 2022 12:04 pm