SHAKTIMAN

शक्तिमान सीरियल को 90 के दशक के बच्चों ने देखा है। यह उस वक्त की सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक था। एक बार फिर अब शक्तिमान की वापसी बड़े पर्दे पर होने वाली है। खबरों  की माने तो शक्तिमान फिल्म बनेगी। जिसके लिए 300 करोड़ रुपए का बजट बताया जा रहा है।

हालांकि अब तक शक्तिमान के किरदार को निभाने वाले एक्टर को फाइनल नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह गंगाधर का रोल प्ले कर सकते हैं। रणवीर सिंह के पीआर टीम ने इस खबर को अफवाह बताया है। जिसके बाद अब यह आशंका जताई जा रही है कि सिद्धांत चतुर्वेदी शक्तिमान का रोल प्ले कर सकते हैं।

सिद्धांतचतुर्वेदी ने इस खबर को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी निभा सकते हैं शक्तिमान का रोल

हाल ही में गहराइयां में नजर आए सिद्धांत चतुर्वेदी शक्तिमान का लीड रोल प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। सिद्धांत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गंगाधर के रोल में एंट्री लेते हैं और फिर गोल-गोल घूमता शक्तिमान बन जाते हैं।

जैसे उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया तो फैंस ये संभावना जता रहे हैं कि एक बार फिर शक्तिमान देखने को मिल सकता है और जिसका लीड रोल में सिद्धार्थ चतुर्वेदी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-TMKOC: जेठालाल की धर्मपत्नी हैं बेहद खूबसूरत, बॉलीवुड में आ जाएं तो बड़ी बड़ी एक्ट्रेस की हो जाए छुट्टी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने विली वोंका का रुप किया धारण

बता दें कि 2005 में आई फिल्म चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री के विली वोंका का गेट अप धारण किया है हालांकि उन्होंने अपनी फिल्म फोन बूथ को प्रमोट करने के लिए ऐसा रूप धारण किया। सुधा चतुर्वेदी की फिल्म फोन बहुत 4 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।

इससे पहले भी वो फिल्म गहराइयां में नजर आ चुकें हैं। वो इस फिल्म में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे।

ये भी पढ़ें-कैटरीना कैफ ने किया हरभजन सिंह की गेंद का सामना, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो