shahid afridi pm modi zalim

भारत और पाकिस्तान का संबंध साल 1947 से ही संगीन संबंध माना जाता है। दोनों देशों के बीच अक्सर विवाद चलते हैं। इन विवादों को लेकर कई बार क्रिकेटर भी चौंकाने वाले बयान दे देते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है। पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने। जिन्होंने हाल ही में एक न्यूज़ इंटरव्यू में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालिम बता दिया है।

शाहिद अफरीदी ने मोदी को कहा जालिम

दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। जहां उनसे कश्मीर और भारत के प्रधानमंत्री को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा,

”अगर दुनिया में किसी भी देश में कही भी कोई धर्म का कोई व्यक्ति पर जुल्म होगा तो मैं उससे बात करूंगा। मैं किसी भी देश के किसी भी जालिम व्यक्ति को सही नहीं मानता हूँ और भारत में कश्मीर के लोगों के साथ जो हो रहा है वो बहुत ही ज्यादा जुल्म हो रहा है। किसी भी देश का प्रधानमंत्री यह कैसे देख सकता है। मुझे यह समझ नहीं आता है।”

शाहिद अफरीदी ने इस इंटरव्यू में भारत में रह रहे कश्मीरियों के साथ हो रहे जुल्म की भी बात कही। इसके अलावा उन्होंने भारत में क्रिकेट खेलने को लेकर भी मनाही की। जब वो हमारे देश में खेलने नहीं आ सकते हैं। तो हम उनके देश में क्रिकेट खेलने क्यों जाए। उनके इस इंटरव्यू पर काफी बवाल हो रहा है।

ALSO READ: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने ईशांत शर्मा को लेकर खोला, बताया कैसे उनकी शानपत्ती सहवाग को भारी पड़ गई थी

लोगों ने लगाई लताड़

शाहिद अफरीदी का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों अफरीदी को अपने देश में हो रही घटनाओं पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं कि आप अपने देश पर नजर रखो। वहां क्या हो रहा है। हमारे देश की चिंता मत करो।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है। जब शाहिद अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर के मुद्दे को लेकर कुछ कहा। इसके पहले भी उन्होंने मीडिया में कई बार कश्मीर को लेकर काफी कुछ कहा। जिसके कारण भारत में उनको जमकर ट्रोल किया गया है। गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी इस समय एशिया लायंस की ओर से लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं।

ALSO READ: आईपीएल 2023 नहीं होगा लास्ट, अभी इतने आईपीएल और खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना ने बताई माही के मन की बात

Published on March 20, 2023 10:40 pm