Women Under-19 T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने अंडर-19 विश्व कप 2023 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला अंडर-19 टीम की अगुवाई शेफाली वर्मा ( Shafali Verma) को सौंपी गई है। शेफाली अपने हुनर का लोहा पहले ही मनवा चुकी हैं, अब आईसीसी अंडर-19 विश्वकप में अपनी कप्तानी का परिचय भी देंगी।
विश्व कप 2023 में 14-29 जनवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 विश्व कप में भाग लेने वाली मजबूत टीम में से एक है।
16 टीमों के बीच खेला जाएगा विश्वकप
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2023 विश्व ( Under-19 World Cup 2023) की 16 टीम के बीच खेला जाएगा। जनवरी 2023 में 14 से 29 जनवरी के बीच विश्वकप खेला जाना है। प्रतियोगिता में भारतीय अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में जगह मिली है।
सभी ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर 6 में जाएंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्कायड के चयन को लेकर साफ किया कि टीम की चयन अखिल भारतीय महिला चयन समिती ने किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंडर-19 टीम के बारे में कहा
“अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया है।”
29 जनवरी को मिल जाएगा विजेता
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में कुल चार ग्रुप हैं, इन चारों ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर सिक्स में पहुंचेगी। अंडर-19 विश्व कप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंची। साथ ही 27 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाना है।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम:
शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर) , सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज और शबनम एमडी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी और यशश्री।