जानिए अब कैसी दिखती हैं शक्तिमान की गर्लफ्रेंड गीता विश्वास, जीवनयापन के लिए करती हैं ये काम
जानिए अब कैसी दिखती हैं शक्तिमान की गर्लफ्रेंड गीता विश्वास, जीवनयापन के लिए करती हैं ये काम

90 के दशक का मशहूर शो शक्तिमान हर किसी का लोकप्रिय शो था। वहीं उस समय हर बच्चें का सुपरहीरो अगर कोई था तो वह था ‘शक्तिमान’। शक्तिमान उस समय दूरदर्शन का सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो बन गया था, जिसके चलते आज भी लोगों को यह शो याद आता है। ऐसे ही एक लोकप्रिय किरदार के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं।

शक्तिमान के बाद दूसरा लोकप्रिय किरदार

शक्तिमान में उनकी गर्लफ्रेंड गीता विश्वास तो आपको याद होगी न। जाहिर सी बात है याद होगी आखिर शक्तिमान की गर्लफ्रेंड थी। इस शो में जितना शक्तिमान के किरदार को लोगों ने पसंद किया है उतना ही लोगों ने गीता विश्वास को पसंद किया है।

बता दें कि गीता विश्वास का किरदार अभिनेत्री वैष्णवी महंत ने निभाया था। वहीं इस शो के बाद एक्ट्रेस ने कई और सीरियल्स में काम करके लोकप्रियता हासिल की है।

वीराना फिल्म से की करियर की शुरुआत

बता दें कि गीता विश्वास यानी कि वैष्णवी महंत का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार मुम्बई से हैदराबाद शिफ्ट हो गया। वहीं बचपन में एक्ट्रेस का सपना वैज्ञानिक बनने का था। हालांकि उनकी किस्मत कुछ और ही लिखी थी। बचपन में छुट्टियां होने पर वैष्णवी मुम्बई घूमने जाया करती थीं। वहीं 14 साल की उम्र में उन्हें हॉरर मूवी वीराना में किरदार निभाने का मौका मिला।

इसके बाद उन्होंने अभिनय में काम करने का फैसला कर लिया। वहीं एक्ट्रेस ने वीराना फिल्म में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और लाडला, बाबुल, बंबई का बाबू और दानवीर जैसी बड़ी फिल्मों में अपना किरदार निभाया। हालांकि उन्हें लोकप्रियता शक्तिमान से ही मिली।

शक्तिमान से मिली वैष्णवी को लोकप्रियता

बता दें कि साल 1997 में वैष्णवी को शक्तिमान में किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने इस शो में गीता विश्वास का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने लगी। इस शो में एक्ट्रेस ने एक पत्रकार का किरदार निभाया जिसका नाम गीता विश्वास था।

वहीं शक्तिमान के बाद एक्ट्रेस को एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने हम पांच फिर से, छूना है आसमान, एक लड़की अंजानी सी और टशन है इश्क जैसे कई सीरियल में अपना किरदार निभाया।

ALSO READ: शिखर धवन ने इस खिलाड़ी को बताया भारतीय टीम का सबसे कंजूस खिलाड़ी, कहा जैसे पैसे देने की बात आती भाग जाता है

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं वैष्णवी

वैष्णवी महंत अब 45 साल की हो गई हैं। वहीं ऐक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में उनकी खूबसूरती देखकर हर कोई उनका दीवानगी में डूब जा रहा है।

ALSO READ: जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड तब कैसे दिखते थे उनके पति निक जोनस, देखिए

Published on September 7, 2022 10:35 am