आईपीएल 2023 की नीलामी में इन 2 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 20 करोड़ रूपये खर्च कर देगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जैसे जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं वैसे आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी रणनीतियों को पुख्ता करते जा रहे हैं। यही कारण कई पूर्व क्रिकेटर भी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को कुछ खिलाड़ियों को खरीदने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जिन्होंने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण सलाह दी।

संजय मंजारेकर ने दी सलाह

संजय मंजारेकर ने मुंबई इंडियंस को सलाह देते हुए कहा,

‘आप जब उनके तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हैं और तो कुछ कमियां नजर आती है। लेकिन अब उनके पास जोफ्रा आर्चर है, बुमराह फिट हैं, उनके पास जेसन बेहरेनडॉर्फ हैं, तो यह एक गुणवत्ता आक्रमण है जो उनके पास है। इसलिए यह कोई समस्या नहीं है।’

मुंबई को पिछले साल कुमार कार्तिकेय के साथ स्पिनर की कमी खली थी। जिसको लेकर संजय मांजरेकर ने कहा,

‘अब हर आईपीएल टीम को राशिद खान जैसे किसी की जरूरत है। यह जरूरत मुंबई को भी है। इसलिए मुंबई की टीम ऑक्शन में एक लेग स्पिनर के रूप में आदिल राशिद को खरदी सकती है। जो टीम के लिए एक अच्छे विकल्प होगें।’

ALSO READ:  IND vs BAN: पहले मैच में केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद ये 2 खिलाड़ी करेंगे दूसरे टेस्ट में भारतीय पारी की शुरुआत

दोनों स्पिनरों का नहीं है खास रिकॉर्ड

आपको बता दें कि संजय मंजारेकर ने अपने बयान में मुंबई इंडियंस के लिए एडम जैम्पा का भी एक विकल्प बताया। लेकिन यह दोनों खिलाड़ियों का अब आईपीएल में कोई खास रिकॉर्ड नहीं रहा है।

जहां एक ओर एडम जैम्पा ने आईपीएल के 14 मैचों में 7.74 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए हैं, जिसमें 6/19 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े शामिल हैं। तो वहीं दूसरी ओर आदिल राशिद को महज साल 2021 में पंजाब किंग्स की ओर से एक आईपीएल मैच खेलना का मौका मिला था, जिसमें वें कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। तो इस लिहाज से मुंबई के लिए यह बेहतर विकल्प नहीं होगें।

ALSO READ: IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के पांचो दिन कैसा रहेगा मौसम, अगर बारिश हुई तो किसे होगा नुकसान, जानिए

Exit mobile version