IND vs ENG: रोहित शर्मा का छक्का बना छोटी सी बच्ची के लिए घातक, गेंद लगते दौड़े फिजियो, रोहित शर्मा ने किया यह काम, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछली रात को शिखर धवन (ShikharDhawan) के साथ मिलकर अर्धशतक लगाकर बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया। लेकिन मैच के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। वीडियो में रोहित शर्मा के बल्ले से एक बेहद शानदार शॉट स्टैंड्स में जाकर गिरता है।

जिसके बाद फैंस इस छक्के से काफी मनोरंजित नजर आते हैं। लेकिन कुछ ही देर में माहौल चिंता वाला हो जाता है, क्योंकि गेंद सीधे जाकर स्टैंड में एक नन्हीं बच्ची के ऊपर जाकर लगती हैं। जिसके बाद खेल कुछ सेकंड के लिए रोका जाता है, फिर टीम के फिजियो बच्ची के पास भागते हुए दिखते हैं और फिर खेल आगे बढ़ता है। जानिए क्या है पूरी बात…

रोहित शर्मा का छक्का स्टैंड्स में गिरा बच्ची के ऊपर

 

rohit fan six hit 1657639227816 1657639237090 1657639237090

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन इंग्लैंड टीम के 111 के स्कोर का पीछा करते उतरे। जिसे दोनों खिलाड़ियों ने अकेले दम पर प्राप्त कर लिया। इसमें रोहित शर्मा के बल्ले से अर्धशतक निकला। कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंदों मे 131 के स्ट्राइक रेट से 76 रन की पारी खेली। जिसमें सात चौके पर पांच छक्के लगाए हैं। जिसके बाद भारतीय टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।

यहां देखें वीडियो

लेकिन रोहित शर्मा के बल्ले से निकले पांचवें छक्के के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि खुशी चिंता में तब्दील हो गई। रोहित शर्मा ने शानदार छक्का लगाया जोकि सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा। इसमें दर्शक खुशी से झूमने लगे। लेकिन कुछ ही देर में ये चिंता में बदल गई। रोहित शर्मा के बल्ले से निकला छक्का मैच देखते आई एक बच्ची के ऊपर जाकर गिरा।

Also Read : IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह ने पहले वनडे में वो किया जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, बना डाला नया रिकॉर्ड

खिलाड़ी दिखे चिंता में, फिजियो भागे स्टैंड्स की तरफ

12 07 2022 rohit sharma six hit girl mix 22886451

रोहित शर्मा के बल्ले से निकले शॉट के बाद वो इस बात अज्ञान नजर आए। लेकिन कुछ सेकंड के लिए खेल रुका। जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी से बातचीत से उन्हें पता चला की, मैदान पर छक्के के बाद स्टैंड में क्या हुआ हैं। इसके बाद रोहित शर्मा परेशान नजर आए। लेकिन टीम के फिजियो तेजी के साथ बच्ची की तरह भागते हुए नजर आए। बॉल लगाने के बाद बच्ची काफी दर्द में नजर आई।

पिता के साथ मैच देखने आई थी मीरा

FXeqNPcagAA69kO

जिस नन्ही बच्ची के गेंद लागी थी उसका नाम मीरा साल्वी है। वो अपने पिता के साथ मैच देखने आई थी, जिसे वो इंजॉय कर रही थी। तब ऐसा हुआ। उनके बॉल लगाने के बाद खिलाड़ी चिंता में दिखे और माहौल गंभीर हो गया। लेकिन अब वो फिट हैं।

Also Read :Ind Vs Eng: WWW और मोहम्मद शमी ने रच दिया इतिहास, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड किया चकनाचूर बना डाला नया रिकॉर्ड

Published on July 13, 2022 11:23 am