मैच के दौरान मैदान पर गाली गलौज पर उतरे रियान पराग और हर्षल पटेल, हाथापाई की आई नौबत, देखें वीडियो
मैच के दौरान मैदान पर गाली गलौज पर उतरे रियान पराग और हर्षल पटेल, हाथापाई की आई नौबत, देखें वीडियो

आईपीएल 2022 में कल राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। हालाँकि 2 रॉयल्स के मुकाबले में मैदान पर जो हुआ उसने क्रिकेट जगत को शर्मिंदा कर दिया। मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग मैदान पर ही एक दुसरे से भीड़ गएं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच की जंग कुछ ऐसी रही कि बीच बचाव में दुसरे साथी खिलाड़ियों को भी उतरना पड़ा।

रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच हाथापाई की आई नौबत

HARSHAL PATEL AND RIYAN PARAG

राजस्थान रॉयल्स ( RR) की तरफ से युवा खिलाड़ी रियान पराग ( Riyan Parag) ने अंतिम ओवर में पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB) की तरह से हर्षल पटेल ( Harshal Patel) गेंदबाजी के लिए क्रीज पर आए। जिसके बाद 20 वे ओवर में 18 रन बने। हर्षल पटेल की पहली गेंद पर कोई भी रन नहीं पड़ा। जिसके बाद दूसरी गेंद पर एक चौका लगाया।।तीसरी गेंद पर दो रन और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। पांचवी गेंद पर कोई रन नही हुआ। लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने फिर छक्का लगाया और डग आउट की तरफ बढ़ गए।

यहाँ देखें वीडियो

पीछे से गेंदबाज हर्षल पटेल ने कुछ कहा, जिसका जवाब देने के किए रियान पराग पीछे मुड़े और खिलाड़ियों में बहस होने लगी। इस दौरान हर्षल पटेल काफी गुस्से में नजर आए। वहीं फिर वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों में बीच में आकार बीच बचाव किया।

इंडियन प्रीमियर लीग में रियान पराग ने दूसरा अर्धशतक बनाया हैं। टीम के मुश्किल समय में उनका ये अर्धशतक टीम के लिए रन स्कोर करने वाला निकला। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक बनाया। 29 गेंदों में अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं 31 गेंदों की 56 रन की पारी खेली है। जिसमे तीन चौके और चार छक्के शमिल हैं।

ALSO READ:IPL 2022: रियान पराग ने किया खुलासा मैच के दौरान मैदान पर आकर कुमार संगकारा ने कही ऐसी बात करनी पड़ी हर्षल और हेजलवुड की पिटाई

मैदान पर हर्षल पटेल ने खोया आपा

HARSHAL PATEL
HARSHAL PATEL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस मैच में हर्षल पटेल की इकोनॉमी अच्छी चल रही थीं। अंतिम ओवर में उन्हें 18 रन पड़े। जिसके बाद उनके आर ओवर्स में 8.25 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करके एक विकेट अपने नाम किया। अंतिम ओवर में 18 रन पड़ने के बाद हर्षल पटेल ने रियान पराग से कुछ कहा जिसके बाद ही बहस शुरू हुई।

ALSO READ:IPL 2022:’हमने उसे 3-4 साल से सपोर्ट किया आज उसने दुनिया को दिखा दिया, जीत से गदगद बोले संजू सैमसन, बताया करुण नायर को बाहर करने की वजह