रोहित शर्मा

भारतीय टीम के टी20 कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व से सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक माने जाते है। रोहित को एक अलग शैली का खिलाड़ी कहा जाता है। लेकिन भविष्य में रोहित शर्मा की जगह टीम का हिस्सा कौन होगा, इस सवाल का जवाब मिल गया है। आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो भारतीय टीम में बनेगा रोहित ‘ द हिटमैन शर्मा ‘ का दावेदार.

रोहित शर्मा का फॉर्म जारी मगर उम्र 34 साल

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा हाल ही में टी20 के नियमित कप्तान बनाए जा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कई स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से फतह किया। इस सीरीज में रोहित ने तीन मैचों में 2 अर्धशतक बनाए और एक में 48 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके चलते अपनी नियमित कप्तान के डेब्यू में उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी आने नाम किया है। लेकिन रोहित शर्मा 34 साल के हो चुके है। वो आने वाले कुछ साल तक ही भारतीय टीम का हिस्सा रह सकते है। रोहित के सुनहरे सलामी बल्लेबाजी का विकल्प कौन होगा, इस सवाल का जवाब एक 24 साल के सलामी बल्लेबाज ने दिया है।

ऋतुराज होंगे रोहित के उतराधिकारी

ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जोकि मात्र 24 साल में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है। ऋतुराज भी रोहित शर्मा की तरह ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उभरे हैं। ऋतुराज ने अपना टी20 डेब्यू इसी साल श्री लंका के खिलाफ किया है। हालांकि दो मैचों में मौका मिलने के बाद ऋतुराज 35 रन ही बना पाए है। लेकिन घरेलू टूर्नामेंट सैय्यद मुस्ताक अली में ऋतुराज ने कमाल का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन्हे टीम में रखा गया था। लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नही मिल पाई थी।

ALSO READ: IPL 2022: अपने जिगरी यार को भी नहीं बचा पाए धोनी, CSK ने सिर्फ इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन!

आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतकर मचाई थी सनसनी

ऋतुराज गायकवाड़

आईपीएल 2021 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्ले से रनों की बरसात की है। सीजन ऋतुराज में 16 मैचों में 635 रन बनाए है। ये रन उन्होंने 45.35 की औसत और 136.26 की स्ट्राइक रेट से जोड़े हैं। इसमें ऋतुराज ने एक शतक भी अपने नाम किया और सीजन को अंत में 24 साल के इस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली।

ALSO READ: IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल जीताने का ऋतुराज गायकवाड़ को मिला बड़ा ईनाम, इस टीम ने बनाया अपना कप्तान