सूर्यकुमार यादव

इंडियन प्रीमियर लीग में 18वा मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) के बीच हुआ। मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बल्लेबाजी के दौरान एक ओवर में RCB के गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के स्तंभ बनकर खड़े सूर्यकुमार यादव के सीने पर गेंद की और उनके बाद रिव्यू ले लिया। जिसके बाद अंपायर ने क्या फैसला दिया?

SKY के सीने पर की गेंद, फिर लिया रिव्यू

सूर्यकुमार यादव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फील्डिंग की पारी में 18वा ओवर हर्षल पटेल (Harshal Patel) करने आए। उनके ओवर को पहली गेंद पर ही उन्होंने बेहतरीन फुल टॉस गेंद फेकी। गेंद सूर्यकुमार यादव के सीने कर जाकर लगी। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिव्यू लेने का निर्णय किया। इस रिव्यू में देखा गया कि हर्षल पटेल की फुल टॉस डिलीवरी लेग स्टंप को छूकर जा रही है। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर से उनका नॉट आउट डिसीजन बरकरार रखने को कहा। बता दें, RCB के खिलाफ फील्डिंग में भी SKY ने कैप्टन फाफ डु प्लेसिस का शानदार कैच पकड़ा है।

NCA से रिहैब कर वापस आए

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम की IPL से पहले श्रीलंका सीरीज में सूर्यकुमार यादव पहले ही चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो नेशनल क्रिकेट एकेडमी NCA में प्रोफेसनल की देखरेख में रिहैब में थे। जिसके चलते वो मुंबई इंडियंस के शुरुआती दो मुकबालो में शमिल नहीं हो पाए थे। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL 2022 के अपने पहले मैच में ही जोरदार वापसी की। जिसके लिए वो जाने जाते है। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 52 की पारी खेली थी।

ALSO READ:IPL 2022: मुंबई पर मिली जीत के बाद गदगद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हर्षल और हसरंगा को नहीं इस युवा खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय

RCB के खिलाफ मैच में भी हिट

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस टीम ने RCB के खिलाफ शुरुआत में ही लगातार अपने विकेट खो दिए थे। मात्र 4 ओवर्स में ही पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन एक छोर पर सूर्यकुमार यादव डटकर खड़े थे। जिसके बाद उन्होंने 37 गेंदों में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाए है। 68 रन में 5 चौके और 6 छक्के शमिल हैं। जिसके बाद वो टीम के 151 रन के स्कोर के बाद नोट आउट होकर वापसी लौटे है।

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस हारकर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई। जिसके बाद मात्र चार ओवर्स में ही टीम ने अपने पांच महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को खो दिया। जिसमे सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा 26, विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन 26 और देवाल्ड ब्रेविस 8 पर आउट जो गए। इसी के साथ तिलक वर्मा और कायरान पोलार्ड शून्य पर आउट हो गए।

ALSO READ:IPL 2022: विराट कोहली नहीं यह युवा खिलाड़ी बना RCB का हीरो ‘मैन ऑफ द मैच’ लेते हुए इन 2 खिलाड़ियों को दिया अपने सफलता का श्रेय

Published on April 10, 2022 12:33 pm