रोहित शर्मा फैन्स

Rohit Sharma’s fan Entered in the field : इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भी मुंबई इंडियंस की निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद आरसीबी ने मैच और दो अंक अपने नाम कर लिए।

मैच बचाने की जद्दोजहद के बीच लाइव मैच में एक फैन रोहित शर्मा से मिलने के लिए बीच मैदान पर पहुंच गया। उस समय विराट कोहली लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। फैन के प्रति विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही अपने अपने अंदाज में रिएक्शन दिया। जिसके बाद उनका 15 सेकंड का एक्सप्रेशन देता विडियो वायरल हो गया।

12वें ओवर में रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा फैन

रोहित शर्मा फैन्स

मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई। सूर्यकुमार यादव के 68 रन के चलते 151 के लक्ष्य तक पहुंची। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पूछा करने के लिए मैदान पर उतरी। मैच के 12वें ओवर में रोहित शर्मा के एक फैन ने पुलिस सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दी। स्टेडियम में ताबड़ में मौजूद सुरक्षा बलों को चुनौती देते हुए फैंस रोहित शर्मा के पास मैदान पर पहुंच गया। जिसके बाद वो रोहित शर्मा से गले मिलने की कोशिश करने लगा।

फैन के गले मिलने की कोशिश के बाद रिहित शर्मा पीछे हट गए और उन्होंने गले मिलने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने दूर से गले मिलने का इशारा किया। जिसके बाद क्रीज पर खड़े विराट कोहली भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। उन्होंने अपने ग्लैप्स से ताली बजाने का इशारा किया। खिलाड़ियों को इस समय कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों से मिलने के लिए बायोबाबल में रखा जा रहा है। जिसके लिए काफी मात्रा में सुरक्षा भी रखी गई है। लेकिन एक फैन सभी सुरक्षा को पूछे छोड़कर रोहित शर्मा तक जा पहुंचा।

ALSO READ:IPL 2022: बीच मैच में ही किसके दबाव में रविचंद्रन अश्विन ने लिया रिटायर्मेंट ,कप्तान संजू सैमसन ने किया खुलासा

मुंबई इंडियंस ने हारा अपना चौथा मैच

Rohit Sharma MI Captain IPL 2022 - 3

पांच पर की रोहित शर्मा की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल में लगातार अपने चारों मैच हार चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच मुंबई इंडियंस 7 विकेट से हारी है। जिसके बाद प्वाइंट टेबल में टीम 9वे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए थे। जिसके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26 – 26 रन बनाए है। आरसीबी ने ये मैच और दो अंक अपने खाते में जोड़ लिए।

ALSO READ:IPL 2022: इस सीजन मुंबई इंडियंस क्यों नहीं जीत पा रही एक भी मैच, जहीर खान ने बताया वजह