इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) में बीती रात खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के आईपीएल के 22वें मैच में जमकर रन बरसे साथ ही मैच के रिजल्ट के साथ साथ लोगों को महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) और विराट कोहली ( Virat Kohli) के सामने सामने आने का भी इंतजार था। इसी क्रम में महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को आउट करने के लिए रणनीति भी बनाई। जिसके बाद वो सफल भी हुए। विराट कोहली मात्र एक रन पर पवेलियन वापस लौट गए।
जिसके बाद डग आउट में विराट कोहली स्क्रीन पर दिखाए जा रहीं माही की रणनीति को देखकर हंसते हुए भी नजर आए। देखिए वीडियो किस तरह महेंद्र सिंह धोनी में बनाई रणनीति…
धोनी की रणनीति में विराट कोहली फंसे, नहीं रोक पाए अपनी हंसी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले मैच में 48 रन की पारी पर आउट हुए थे। मैच में वो लय में नजर आ रहे थे। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी विराट कोहली अच्छी पारी खेलेंगे। इसी उम्मीद की जा रही थी। मैदान पर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों एक साथ मौजूद हो, ऐसा फैंस काफी उत्साहित नजर आते है। भले ही इस सीजन से दोनो एक दूसरे के खिलाफ कैप्टन ना हो लेकिन उनकी प्रसिद्धि किसी से छिपी नहीं है। इसलिए जब महेंद्र सिंह धोनी के रणनीति बनाने के बाद विराट कोहली आउट हो गए। तब ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वीडियो
https://twitter.com/VedantSharma_/status/1513930887096070146?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1513930887096070146%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.crictracker.com%2Fms-dhoni-sets-a-deep-square-leg-for-virat-kohli-batter-gets-caught-in-the-same-area-next-ball%2F
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से अनुज रावत के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर आए। विराट कोहली के मैदान पर आने के बाद उन्होंने दो गेंदों पर एक रन बनाया था। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उनके लिए फील्ड सेट की। जिसके तुरंत बाद के गेंद पर विराट कोहली मात्र एक रन के निजी स्कोर कर आउट होकर पवेलियन की तरफ चले गए।
मुकेश चौधरी की गेंद पर शिवम दुबे ने उनका कैच पकड़ा। जिसके बाद डग आउट में स्क्रीन पर माही की रणनीति दिखाने के बाद विराट कोहली भी हंसते नजर आए। मैच में महेंद्र सिंह धोनी भी बैटिंग के लिए आए। लेकिन एक बाल का समाना भी नहीं कर सके। शून्य पर ही नाबाद वापस लौट गए।
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने इस सीजन से एक साथ ही कैप्टन के तौर से नहीं खेल रहे है। विराट कोहली ने पिछले साल ही आईपीएल के दौरान कप्तानी छोड़ने की बात कही थी तो महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने के दो दिन पहले ही इस फैसले के बारे में बताया था।