"भारतीय क्रिकेटर होते तो इनवर्टर और बैटरी के विज्ञापन में लगे होते" रविश कुमार ने विराट, धोनी और रोहित शर्मा पर कसा तंज
"भारतीय क्रिकेटर होते तो इनवर्टर और बैटरी के विज्ञापन में लगे होते" रविश कुमार ने विराट, धोनी और रोहित शर्मा पर कसा तंज

श्री लंका (Sri lanka) इस समय अपने इकॉनमी के सबसे बुरे समय से जूझ रहा है। पेट्रोल और डीजल ही नही खाने पीने की आम चीजों की कीमत भी आसमान पर हैं। तो वही श्री लंका (Sri lanka) की जनता पर लगातार हमले की खबरे भी हैं। पिछले कुछ लंबे समय से इंटरनेशनल मीडिया के लिए भी ये बड़ी खबर बनी हुई हैं। जिससे बाद हाल ही में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा से चुके श्री लंका (Sri lanka) के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) के एक ट्वीट के बाद इस बात पर जमकर आलोचना हुई।

वहीं श्री लंका (Sri lanka) की इस घटना के बाद जाने माने भारतीय पत्रकार रवीश कुमार (Ravish Kumar) ने भारतीय प्रसिद्ध से प्रसिद्ध खिलाड़ियों की देश में चल रहे गंभीर मुद्दों के सवाल पर कन्नी काटने की आदत को आड़े हाथ लेते हुए एक ट्वीट किया हैं। जिसमे फैंस के असीम प्यार और सम्मान के बाद कैसे खिलाड़ियों का क्या व्यवहार होता है। इस पर बात की है। जरूर जानें क्या कहा रवीश कुमार ने…

महिंदा राजपक्षे के ट्वीट पर भड़के कुमार संगाकरा

महिंदा राजपक्षे के ट्वीट पर भड़के कुमार संगाकरा

श्री लंका (Sri lanka) के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।। जिसके बाद उन्होंने आर्थिक संकट से जूझ रहे नागरिकों से संयम और शांति बनाए रखने के लिए एक ट्वीट किया है। जिसके बाद श्री लंका (Sri lanka) टीम के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) ने उनके इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि ” आपके समर्थक, गुंडों और ठगों ने हिंसा को अंजाम दिया है, जो शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला करने से पहले आपके दफ्तर में आए थे”।

ALSO READ: IPL 2022: केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें हुई चूर-चूर, टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी हुआ आईपीएल 2022 से बाहर

रवीश कुमार ने कहा कि भारत के क्रिकेटर्स होते तो बैटरी के विज्ञापन में लगे होते

रविश कुमार - संगकारा ट्वीट

भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग काफी होती है। जिसके बाद भी खिलाड़ी एक नागरिक होने के नाते जल्दी देश में चल रहे किसी हिंसा या सरकार के खिलाफ बोलते कभी नजर नहीं आए हैं। जिसके बाद एशिया (Asia)का नोबल प्राइज कहा जाने वाला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाले भारतीय पत्रकार रवीश कुमार (Ravish Kumar) ने इस पर ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में भारतीय क्रिकेटर्स के इस तरह की घटना पर क्या करते वो साथ ही जनता भी उनके इस व्यवहार के बाद भी उन्हें सिर आंखों पर रखती इस बात का जिक्र किया है।

ट्वीट में उन्होंने श्री लंका (Sri Lanka) की आर्थिक स्थिति पर क्रिकेटर्स का सरकार के प्रति विरोध के एक आर्टिकल की तस्वीर शेयर की है और साथ ही लिखा है ” श्री लंका के क्रिकेट खिलाड़ी जनता के साथ खड़े हैं। सरकार की आलोचना कर रहें हैं कि वो भाड़े के गुंडे भेजकर जनता पर हमला करवा रहें हैं। भारत के खिलाड़ी होते तो बैटरी और इन्वर्टर के विज्ञापन में लगे होते। जनता भी मार खाने के बाद इन चुप रहने वाले क्रिकेटर्स पर दिल लुभाती रहती। समय सबका साक्षी है”।

ALSO READ: हार्दिक पंड्या की बढ़ी मुसीबत, आईपीएल 2022 से भारतीय टीम को मिले धोनी जैसे मैच फिनीशर, नंबर 1 हर मामले में HARDIK PANDYA से है बेहतर

Published on May 13, 2022 9:58 pm