Ravindra Jadeja CSK IPL 2022
साभार: स्काई स्पोर्ट्स

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) का सफर बहुत खराब रहा। लीग की शुरुआत भले ही काफी अच्छी तरीके से क्यों ना हुई हो लेकिन रविंद्र जडेजा का आईपीएल 2022 का अंत काफी खराब रहा था, जिसके बाद हाल में रविंद्र जडेजा में चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे। जिसके बाद ये मामला काफी तुल पकड़ता नजर आया था। लेकिन अब रविंद्र जडेजा ने ब्लू एडिक्शन की बात कही है, जिसपर फैंस ने मुंबई इंडियंस में स्वागत कहा है।

रविंद्र जडेजा बोले वो हैं ब्लू एडिक्टेड

भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा है। जहां पर खिलाड़ी ने टीम जर्सी में ली गई तस्वीर को शेयर किया है। जिसपर खिलाड़ी ने लिखा ” ब्लू एडिक्ट”। भारतीय नीली जर्सी में ली गई तस्वीर को खिलाड़ी ने पोस्ट किया है। जिसके बाद फैंस ने इस नीले को इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की प्रतिद्वंदी टीम मुंबई इंडियंस का भी रंग है। जिसे फैंस रविंद्र जडेजा के ब्लू एडिक्टेड कैप्टन से जोड़ दिया है।

Also Read : अंत की ओर है विराट कोहली का करियर? एशिया कप 2022 में मिलेगा अंतिम मौका नहीं चला बल्ला तो टी20 विश्व कप 2022 से होंगे बाहर

फैंस बोले मुंबई इंडियंस में स्वागत है

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुंबई इंडियंस में आपका स्वागत है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब रविंद्र जडेजा का मुंबई इंडियंस के लिए खेलना तय है। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा एक अन्य यूजर ने लिखा लगता है कि अगले साल जडेजा मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ जाएंगे इस वजह से उन्हें ब्लू एडिक्शन हो गया है।

याद दिला दें कि रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 करोड़ रुपए की रकम देकर रिटेन किया था।

रविंद्र जडेजा ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के रिश्तों पर उठ रहे सवाल

ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ के साथ रिटेन करके अपनी टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा, जिसके बाद काफी आलोचना के बीच अंतिम मैचों के दौरान रविंद्र जडेजा ने कप्तानी वापस महेंद्र सिंह धोनी को से दी, जिसके बाद उन्हें ड्रॉप भी किया गया। हाल ही में रविंद्र जडेजा में चेन्नई सुपरकिंग्स से जोड़े पोस्ट डिलीट किए थे। जिसके बाद ये मामला भी काफी तेजी से आगे आया था।

Also Read : IPL 2023 ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, विरोधियों के अभी से छूटने लगे पसीने