RAVI SHASTRI TEAM INDIA

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) को दुनिया भर के कप्तानों की लिस्ट में महान कप्तान कहा जाता है। लेकिन बचपन में महेंद्र सिंह धोनी को खेल से बहुत लगाव था, लेकिन क्रिकेट से नहीं बल्कि फुटबॉल से। महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) फुटबॉल काफी पसंद करते हैं उन्होंने क्रिकेट में महारथ हासिल करके इसे अपना करियर तो बना लिया, लेकिन फुटबॉल से अपने लगाव को कभी कम नहीं कर सके।

महेंद्र सिंह धोनी  (MAHENDRA SINGH DHONI) को कई बार क्रिकेट से मैदान पर फुटबॉल खेलते देखा गया है। जिसके बाद रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) ने खुलासा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर उन्होंने फुटबॉल खेलने को लेकर बहुत डांट लगाई थी।

जीवन में किसी के ऊपर इतना नहीं चिल्लाया जितना धोनी के ऊपर

महेंद्र सिंह धोनी

रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के उस समय की बात बताई महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया को काफी समझदार और ध्यान देने वाले खिलाड़ियों में जाना जाता है। लेकिन एशिया कप के फाइनल मैच में रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बहुत डांट लगाई थी। रवि शास्त्री ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को फुटबॉल बहुत पसंद है, वो जितनी तेजी से खेलते हैं। उसे देखकर आपको उनकी इंजरी की चिंता हो सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि एशिया कप के फाइनल मैच के टॉस के मात्र पांच मिनट पहले महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल खेलते हुए फिसल गए थे। मैदान पर काफी ओस थी। जिसके बाद रवि शास्त्री ने बताया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की फुटबॉल रुकवा दी थी और काफी डांट लगाई थी। उन्होंने कहा कि मैने कभी किसी पर इतना नहीं चिल्लाया था, जितना मैने महेंद्र सिंह धोनी को डांटा था। माही इतनी तेजी के साथ फुटबॉल खेलते हैं उन्हें देखकर चिंता हो जाती है।

Also Read : IPL 2023 में MS DHONI को रिप्लेस कर देंगे ये 3 खिलाड़ी, बन जायेंगे CSK के कप्तान !

रवि शास्त्री ने बताया माही के नहीं देखा कभी फोन

महेंद्र सिंह धोनी

जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा थे, तब एयरपोर्ट पर आईपैड पर गेम खेलते उनकी कई तस्वीरे समाने आ चुकी है। लेकिन रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी का कोई नंबर नहीं है। क्योंकि उन्हें लगता है उनके पास फोन ही नहीं है। रवि शास्त्री का कहना है की कभी भी उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के पास फोन नहीं देखा है।

Also Read : MS DHONI की वजह से करियर के पीक पर संन्यास लेने को मजबूर हो गये थे वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर ने की थी मदद

Published on June 5, 2022 9:02 pm