ms dhoni and ravi shastri

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के महान काप्तानों में से एक गिने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास आईसीसी विश्व टूर्नामेंट की सभी ट्राफी हैं। सिर्फ रिकॉर्ड ही नही बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर खेल के कारण उनकी फैंस फॉलोइंग काफी है। दिग्गज से दिग्गज खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी से प्रभावित हैं। इसी बीच रवि शास्त्री में महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है…

रवि शास्त्री ने बांधे महेंद्र सिंह धोनी के तारीफों के पूल

रवि शास्त्री

लीजेंड्स लीग के मौके पर ओमान में खेले जा रहे इन मुकाबलों में रवि शास्त्री कमिश्नर की भूमिका में हैं। रवि शास्त्री ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने माही की तारीफ करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी उन्होंने कभी नही देखा। कोई भी कंडीशन हो, वो खुद को शांत रख सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि सचिन भी कभी अपना आपा खो देते हैं, लेकिन धोनी कभी नही। रवि शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि

“महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी मैंने कभी नहीं देखा। उन पर किसी बात का कोई असर नहीं पड़ता है, वो हर परिस्थिति में एक समान रहते हैं। धोनी को कोई फर्क नही पड़ता है, आप चाहे शून्य पर आउट ही जाओ या विश्व कप की ट्रॉफी उठाओ। मैंने सचिन तेंदुलकर को भी खेलते देखा है। वो भी कभी एक बार आने आपा खो देते हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी हमेशा शांत रहते हैं”।

धोनी के पास नही है मोबाइल फोन

dhoni-pant-shastri

महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का बहुत शौक है। वो आईपैड पर गेम भी खेलना बहुत पसंद करते है। ये बात कई बार इंटरव्यू में सामने आई है। बल्कि साक्षी सिंह धोनी ने अपने एक इंटरेक्शन में बताया कि धोनी गेम बहुत खेलते हैं। लेकिन रवि शास्त्री ने कहा महेंद्र सिंह धोनी के पास मोबाइल नही है। उन्होंने कहा कि आज तक मेरे पास धोनी का नंबर नही है। ना ही मैंने कभी मांगा है, क्योंकि मुझे पता है धोनी मोबाइल फोन इस्तेमाल ही नही करते हैं।

ALSO READ: 5 क्रिकेटर जिन्होने क्रिकेट के मैदान पर ही गंवा दी थी जान, 1 भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में कही ये बात

860020 ravi shastri virat kohli and rohit sharma - 4

रवि शास्त्री में मुख्य कोच के तौर पर भारतीय टीम में एक लंबा वक्त बिताया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली मैदान पर इतने आक्रामक दिखते हैं, लेकिन मैदान के बाहर आते ही वो बिलकुल नॉर्मल हो जाते हैं। वहीं रोहित शर्मा खेल को इतना आसान बना देते हैं कि कभी-कभी उन पर यकीन ही नहीं होता है।

ALSO READ: IND vs WI: आखिरी बार इन 3 खिलाड़ियों को टी20 टीम में अंतिम बार मिला मौका, खराब प्रदर्शन तो लेना पड़ेगा संन्यास