करण जौहर (Karan Johar) के कॉफी विद करण (Koffee with Karan) शो का सातवां सीजन काफी चर्चा में है। इस सीजन में जितने भी सितारे आ रहे हैं वह अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारे राज से पर्दा उठा रहे हैं। जिसको जानकर हर कोई हैरान है। इस शो में बतौर गेस्ट रणवीर सिंह (Ranvir Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहुंचे थे और उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया।
शो के दौरान जहां आलिया (Alia Bhatt) थोड़ा सा शर्म से लाल हुए जा रही थीं तो वहीं रणवीर सिंह (Ranvir Singh) बिंदास होकर हर सवाल का जवाब दे रहे थे। दीपिका और रणवीर (Deepika Padukone and Ranvir Singh) का सुहागरात कैसा था रणवीर सिंह (Ranvir Singh) ने यह सब कुछ भी खोल कर बताया।
सुहागरात पर काफी एनर्जेटिक थे रणवीर सिंह
बता दें कि रणवीर सिंह (Ranvir Singh) ने खुद बताया कि वह अपनी सुहागरात के दिन काफी एनर्जी में थे। और उन्होंने फर्स्ट नाइट में दीपिका के साथ रिलेशन बनाया था। रणवीर सिंह (Ranvir Singh) ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने वैनिटी वैन में भी संबंध बनाए हैं। जब वह संबंध बना रहे थे तो वैन बुरी तरीके से हिल रही थी। और धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। इसलिए उन्हें वहां से जाना पड़ा।
2018 में हुई थी रणवीर और दीपिका की शादी
View this post on Instagram
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में पेरिस में शादी की थी और यह दोनों अपनी मैरिड लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं।
ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बता दें कि फिल्म रामलीला की कास्टिंग को लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम फाइनल हुआ था। संजय लीला भंसाली की फिल्म में नाम फाइनल होने के बाद दोनों उनके घर पर लंच के लिए पहुंचे थे। तभी दीपिका के दांत में खाना फंस गया था। तब रणवीर ने दीपिका को इशारे-इशारे में बताया था कि उनके दांत में कुछ फंस गया है।
तब मस्तानी ने जवाब देते हुए कहा कि तुम निकाल दो तभी से इन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ीं। आज भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इस मुलाकात को अपनी पहली डेट कहते हैं। जब रामलीला की शूटिंग शुरू हुई तब दीपिका और रणवीर एक दूसरे के करीब आ गए, क्योंकि इस फिल्म में बहुत से लव मेकिंग सीन थे।
यह दोनों इस सीन में इतना खो गए कि डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी नहीं रुके। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अंग लगा दे रे गाने की शूटिंग के दौरान इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं। इस गाने में किसिंग सीन था, जिससे इन दोनों के बीच में नजदीकी और बढ़ गईं।