न्यूजीलैंड के खिलाफ 170 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर खड़ा है ये भारतीय खिलाड़ी, वीरेंद्र सहवाग की तरह करता है विस्फोटक ओपनिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ 170 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर खड़ा है ये भारतीय खिलाड़ी, वीरेंद्र सहवाग की तरह करता है विस्फोटक ओपनिंग

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट ने भारत को कई स्टार खिलाड़ी दिए है। उनमें से फ्यूचर स्टार खिलाड़ी हैं Rajat Patidar। रणजी ट्रॉफी और फिर आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले RCB और मध्य प्रदेश के खिलाड़ी Rajat Patidar ने एक बार फिर बड़ा कारनामा किया है।

भारत ए के लिए डेब्यू कर जड़ा शतक

Rajat Patidar - 2

रजत पाटीदर ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार शतक लगा दिया है। पाटीदर की इस शतकीय पारी से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तगड़ा स्कोर बना लिया है। दोनो टीम के बीच 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट खेला जा रहा है।

साथ ही, इस शतकीय पारी के बाद रजत पाटीदर ने भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। न्यूजीलैंड ए की पहली पारी (400 रन) के जवाब में भारत ए ने पहले मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार विकेट पर 492 रन बना लिए हैं। भारत ए के लिये अभिमन्यु ईश्वरन और रजत पाटीदर ने शतक जड़ा। रजत पाटीदर 170 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

इसके अलावा सरफराज खान ने 36 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत ए ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया था। 

ALSO READ: IPL 2023: 15 साल बाद पूरा होगा पंजाब किंग्स का चैम्पियन बनने का सपना, इस विश्व विजेता खिलाड़ी के हाथो में है टीम की जिम्मेदारी

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं रजत पाटीदर, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Screenshot 20220903 215714 Chrome - 4

पाटीदर आईपीएल से ही शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल में करीब 400 रन बनाए। आरसीबी के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद रजत ने 112 रन बनाए थे। 

इसके बाद उन्होंने रणजी ट्राफी फाइनल में मैच विजयी शतक भी लगाया था और भारत ए के लिए पहली बार खेलते हुए शतक भी अपने नाम कर लिया है। जल्द ही रजत पाटीदर भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आ सकते है और भारत को एक फ्यूचर स्टार खिलाड़ी मिलने वाला है। 

ALSO READ: Asia Cup 2022 : IND vs PAK Super 4: “भारतीय टीम में फिट नहीं बैठ रहा ये खिलाड़ी” पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले गावस्कर ने कहा इसे टीम इंडिया से बाहर करो

Screenshot 20220903 215803 Chrome - 6