महेंद्र सिंह धोनी मेरे जिंदगी के लिए 'काला धब्बा', एक्ट्रेस Raai Laxmi का बड़ा खुलासा
महेंद्र सिंह धोनी मेरे जिंदगी के लिए 'काला धब्बा', एक्ट्रेस Raai Laxmi का बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और विश्व के एकलौते कप्तान जिनके पास आईसीसी की तीनों ट्रॉफी हैं। साथ ही आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2008 (IPL 2008) के समय अपने कैरियर के बेहतरीन मुकाम पर थे। जिस समय उनके और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Lakshmi) के साथ उनके लिंकअप की भी काफी खबरें सामने आई थीं।

यूं तो उनके नाम कई मॉडल और अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन 2008-09 के समय ऐसा माना जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) और राय लक्ष्मी ( Raai Lakshmi) एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। जिसके बाद अभिनेत्री ने एक चौकाने वाला बयान दे दिया।

धोनी को डेट करना मेरी जिंदगी का काला धब्बा

राय लक्ष्मी - धोनी

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम बॉलीवुड और भारतीय कई अभिनेत्रियों और मॉडल के साथ जुड़ चुका हैं। लेकिन कभी किसी तरफ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 2007 विश्व कप की ट्राफी जीतने के बाद अपने करियर के सबसे बेहतरीन समय में थे।

आईपीएल 2008 (IPL 2008) के समय से अभिनेत्री राय लक्ष्मी (Raai Lakshmi) का उनके साथ लिंकअप माना गया। राय लक्ष्मी (Raai Lakshmi) 2008 आईपीएल के दौरान खिलाड़ी से मिली, जिसके बाद दोनो में दोस्ती और फिर डेटिंग की बात समाने आई। लेकिन अब अभिनेत्री ने उनके बाद उस समय को काला धब्बा कह दिया है।

राय लक्ष्मी - धोनी

मीडिया वेबसाइट के अनुसार एक साल के आस पास के समय तक डेट करने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और दोनो अलग हो गए। जिसके बाद अभिनेत्री ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ डेटिंग टाइम को अपनी जिंदगी में काला धब्बा बता दिया है।

अदाकारा के मुताबिक उनका और धोनी का रिश्ता अच्छा चल रहा था। लेकिन फिर कुछ बातों को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई और उनका ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद राय लक्ष्मी (Raai Lakshmi) ने धोनी के साथ रिश्ते को अपनी जिंदगी का काला धब्बा बताया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा

धोनी रॉबिन उथप्पा

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी (ICC) के तीनों ट्राफी जीतने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ खेलते नजर आते हैं।

इस साल आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कप्तानी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को देने के बाद टीम को बुरी हालत के बाद एक बार फिर कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हाथ में थी। माही का अगले साल आईपीएल में खेलना फैंस के लिए सवाल है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वो अगले साल भी आईपीएल खेलते नजर आयेंगे।

ALSO READ: IPL 2022: आईपीएल 2022 के वो पांच विवाद जिनकी वजह से शर्मसार हुआ जेंटलमैन गेम, 2 में तो पार हुईं सारी हदें